16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: जयपुर के संत नर्मदाशंकर बोले- मंदाकिनी पुरी ने महामंडलेश्वर बनाने को 8.92 लाख की धोखाधड़ी की

Mandakini Puri in Trouble: रंजनी अखाड़े सें निष्कासित महामंडलेश्वर कहलाने वाली मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी की मुश्किलें बढ़ीं

less than 1 minute read
Google source verification
fraud

महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाली मंदाकिनी पुरी के खिलाफ अब महाकाल थाना पुलिस में जयपुर के संत ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस.

निरंजनी अखाड़े सें निष्कासित महामंडलेश्वर कहलाने वाली मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब उन पर महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर 8 लाख 92 हजार की धोखाधड़ी करने का मामला महाकाल थाने में दर्ज किया गया है। जयपुर निवासी महामंडलेश्वर संत नर्मदाशंकर पुरी महाराज ने महाकाल थाने में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज करवाया है।

निरंजनी अखाड़े की निष्कासित महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी के खिलाफ पिछले दिनों महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर मंगलनाथ मार्ग स्थित महामाया आश्रम के महंत सुरेश्वरानंद से 7.50 लाख की ठगी का आरोप लग चुका है। इसके बाद कई संत उनके खिलाफ मैदान में उतरने लगे हैं।

बड़ी खबरें

View All

उज्जैन

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग