mp news: मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक दुल्हन जब शादी के दो दिन बाद ही मायके जाने लगी तो दूल्हे को उस पर शक हुआ और उसने पुलिस बुला ली। पुलिस घर पहुंची तो जमकर हंगामा मच गया। युवक के मुताबिक उसने 1 लाख 90 हजार रूपये देकर शादी की थी और सुहागरात पर ही उसे दुल्हन पर शक हो गया था। दुल्हन घर से जेवरात समेटकर भागने की फिराक में थी लेकिन वो सतर्कता था इसलिए लुटेरी दुल्हन का शिकार होने से बच गया।
उज्जैन के बिछड़ौद के रहने वाले संजय बैरागी नाम के युववक ने पुलिस को बताया कि वो पेशे से ड्राइवर है और शादी के लिए लड़की तलाश रहा था। इसी बीच मौसाजी ने इंदौर की लड़की से शादी कराने की बात कही थी। संजय परिवार के साथ बड़वाह जिले के गांव लक्ष्मणपुरा लड़की देखने गया तो भावना मराठे को दिखाया। इसके पहले उन्होंने 2 लाख रुपए की डिमांड की गई। शर्त के अनुसार 16 जून को भावना मराठे से चिंतामण गणेश मंदिर में फेरे हो गए। लड़की के परिवार वालों को 1 लाख 90 हजार रुपए दिए। शादी में दो पुरुष और दो महिलाएं आई थीं।
युवक संजय के मुताबिक सुहागरात पर भावना ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया और दूसरे दिन से ही घर के महंगे जेवर समेटने शुरू कर दिए जिससे उसे शक हुआ। वो रात में किसी से फोन पर भी ये कह रही थी कि उसे यहां से ले जाए जिसके कारण उसे भावना पर शक हुआ और उसने उस पर नजर रखना शुरू की। शादी के दो दिन बाद इंदौर में रहने वाली दो रिश्तेदार सुधा और सोनू उसे लेने के लिए घर आ गए और कहा कि तुम्हारी मम्मी की तबीयत ठीक नहीं है। इससे शक और गहरा गया।
जब दो महिला रिश्तेदार भावना को लेने आईं तो संजय का शक गहरा गया और उसने सभी को एक कमरे में बंद कर पुलिस बुला ली। पुलिस के आने के बाद भावना को लेने आई महिलाओं ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया और खुद को खुद को इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला का रिश्तेदार बता परिवार वालों को धमकी दी। पुलिस ने आरोपी महिला और दलाल को पकड़ा तो उनके पास से कुछ और वीडियो व फोटो भी मिले हैं। तीनों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी सहित षड्यंत्र की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
Published on:
20 Jun 2025 04:18 pm