6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में फिल्म छावा हुई थी टैक्स फ्री, फिर भी वसूला जा रहा पूरा चार्ज

MP News: मध्यप्रदेश में फिल्म छावा को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया गया था। बावजूद इसके टैक्स वसूला जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी के जीवन पर आधारित फिल्म छावा को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया था। इसके बावजूद उज्जैन में दर्शकों से टैक्स वसूला जा रहा है। बीते दिनों ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था।

दरअसल, नानाखेड़ा स्थित पीवीआर में दर्शकों से पूरा टैक्स लिया जा रहा है। बुधवार को जबलपुर में स्टेडियम के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने फिल्म छावा को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था। घोषणा करने बावजूद भी फिल्म देखने जा रहे दर्शकों से पूरा पैसा वसूला जा रहा है। शुक्रवार को फिल्म देखने गई महिला ने दो टिकट लिए थे। जिसमें उन्होंने दो लोगों के 40 रुपए चुकाए। इसको लेकर शिकायत भी की गई, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

जब मैनेजर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हमें टैक्स फ्री के संबंध कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। जिसकी वजह से पूरे पैसे वसूले जा रहे हैं। यदि कोई आधिकारिक मेल प्राप्त होगा तो टिकट की दरों में निश्चित ही कटौती की जाएगी।