
Mumbai Delhi travel time reduced by 3 hours
उज्जैन। मुंबई दिल्ली रेलमार्ग देश का सबसे व्यस्त रेलमार्ग है। इस रेलमार्ग पर रोज सैंकड़ों ट्रेनें चलती हैं जिसमें लाखों यात्री सफर करते हैं। इन लाखों यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मुंबई और दिल्ली के बीच चल रही ट्रेनों का समय अब कम होेनेवाला है। इसके लिए रेलवे एमपी में नया प्रयोग कर रही है। खास बात यह है कि मुंबई और दिल्ली के बीच के सफर का समय कम होने की यह सुविधा अगले साल से ही मिलने लगेगी।
मुंबई दिल्ली रेलमार्ग पर एमपी में रेलवे ट्रेनों की स्पीड बढ़ाकर सफर का समय कम करने की कवायद कर रहा है। इसके लिए नागदा से गोधरा रेलमार्ग पर घुमाव खत्म किए जा रहे हैं। इससे रेलखंड पर ट्रेनों की स्पीड 160 किमी प्रतिघंटा की जा सकेगी। स्पीड बढ़ाने का यह काम 2024 तक पूरा किया जाएगा।
मुंबई दिल्ली रेल मार्ग के रतलाम गोधरा सेक्शन पर बिलड़ी में तीन डिग्री घुमाव खत्म किया गया। यहां 900 मीटर का टर्नआउट डालकर कर्व को खत्म कर दिया गया। इससे पहले नागदा से रतलाम के मध्य बांगरोद रूनखेड़ा सेक्शन पर भी एक डिग्री का घुमाव खत्म किया गया था, जबकि खाचरौद बेड़ावन्या के मध्य का तीन डिग्री का घुमाव भी खत्म किया जा चुका है।
बिलडी में तीन डिग्री का घुमाव होने से ट्रेनों की स्पीड बहुत कम थी। अधिकतम 80 किमी प्रतिघंटा की स्पीड थी जिसे 160 किमी प्रति घंटा तक किया जा रहा है। इससे मुंबई से दिल्ली के बीच का सफर 3 घंटे तक कम हो जाएगा। अभी इसमें करीब 15 घंटे लगते हैं जबकि स्पीड बढ़ने के बाद करीब 12 घंटे में यह सफर पूरा हो जाएगा।
स्पीड बढ़ाने के लिए ये कवायद भी
ज्यादा वजनी रेल पटरियां लगा रहे हैं।
रेलवे के ब्रिज मजबूत किए जा रहे हैं।
अत्याधुनिक सिग्नल लगा रहे हैं।
पटरियों के नीचे नए स्लीपर लगा रहे हैं।
Published on:
30 May 2023 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
