
Lok Sabha elections,Ujjain,Angry,The meeting,divisional chair,
नागदा. लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संसदीय क्षेत्र स्तर की बैठक कर शंखनाद कर दिया है। बैठक लेने पहुंचे लोकसभा चुनाव के मध्यप्रदेश प्रभारी और यूपी के परिवाहन मंत्री ने स्वतंत्र देवसिंह ने परिचय के दौरान घट्टिया के मंडल अध्यक्ष से पूछ लिया कि आपके महामंत्री बैठक में क्यों नहीं आए हैं तो मंडल अध्यक्ष ने कहा कि वे बीमार हैं। इस पर स्वतंत्र देवसिंह ने प्रतिप्रश्न किया कि कौन से अस्पताल में भर्ती हैं, और उनके परिवार में कौन -कौन हैं। इसका जवाब नहीं मिलने पर सिंह ने कहा कि ये आश्चर्य का विषय है कि हमें अपने उन साथियों की भी पूरी जानकारी नहीं है जो हमारे साथ सालों से काम कर रहे हैं। ऐसे संगठन कैसे चलेगा। उनके इस रवैए को देखते ही बैठक में मौजूद तमाम अपेक्षित कार्यकर्ता सकते में आ गए। ढाई घंटे चली बैठक में सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत के लिए मोदी मंत्र दिया और 350 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 12 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक लोकसभा चुनाव के पहले चरण में किए जाने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी दी।
उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र की पहली चुनावी बैठक शहर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हुई दोपहर 11:30 बजे से लेकर 2 बजे तक चली इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा चली। इस दौरान चुनावी माहौल बनाने और हाल ही में मध्यप्रदेश के चुनावों में हुई हार के कारण अवसाद में गए कार्यकर्ताओं को उभारने के लिए सिंह ने लोकसभा चुनाव में पहले दौर के कार्यक्रमों की जानकारी दी। दरअसल इन शृंखलाबद्ध कार्यक्रमों के पीछे पार्टी का उदेदश्य यही है कि कार्यकर्ता फिर से पूरे उत्साह व सक्रियता के साथ लोकसभा चुनाव में जूट जाए। बैठक को सिंह के अलावा, संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी व बहादूर मुकाती ने संबोधित किया। संचालन लोकसभा चुनाव संयोजक सुल्तानसिंह शेखावत ने किया। बैठक में सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के आयोजनों की शुरुवात 12 फरवरी को मेरा परिवार भाजपा परिवार के तहत आयोजन के साथ शुरू कर प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ता मतदाताओं के घर पहुंचकर तोरणद्वार व पार्टी का झंडा लगाएंगे। इसके अलावा कमल दीवाली व समर्पण दिवस के आयोजन किए जाएंगे। इस पहले दौर का समापन 2 मार्च को वाहन रैली के साथ किया जाएगा। इन रैलियों में लगभग सभी जगह पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे
राम मंदिर निर्माण में रोड़ा अटका रही है कांग्रेस, साधु-संतों के साथ खड़ी है भाजपा
संगठन की बैठक के बाद कार्यकर्ताओं से मुखातीब हुए सिंह ने राम मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा कि कांग्रेस लगातार राम मंदिर निर्माण में रोड़ा अटका रही है। लेकिन भाजपा हर हार हाल में साधु-संतों के साथ मंदिर निर्माण के मामले में तत्पर खड़ी है। सिंह ने कहा कि हम जल्द ही इस मसले का संवैधानिक हल निकाल देंगे।
ये थे मौजूद
बैठक में सांसद डॉ. चिंतमाणि मालवीय, पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, लालासिंह रणाावत, नपाध्यक्ष अशोक मालवीय, जिलाध्यक्ष श्याम बंसल, महिदपुर विधायक बहादुरसिंह चौहान, मोहन यादव, शांतिलाल धबाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, महेश व्यास, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सीएम अतुल, जिला मंत्री धर्मेश जायसवाल, अशेाक मावर, राकेश यादव, नपा उपाध्यक्ष सज्जनसिंह शेखावत मौजूद रहे।
Published on:
03 Feb 2019 08:03 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
