
Nag Panchami 2023: साल में सिर्फ एक दिन खुलता है श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर, सात फन फैलाए भैठे हैं नाग देवता
नाग पंचमी का त्योहार भारत के खास पर्वों में से एक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 21 अगस्त यानी आज मनाया जा रहा है। भारत के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में एक मंदिर ऐसा है, जो सिर्फ साल में एक ही बार नागपंचमी के मौके पर ही खुलता है। हम बात कर रहे हैं हर में स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर की, जहां सोमवार की सुबह से ही दर्शन करने आने वाले भक्तों का तांता लगा हुआ है।
नाग पंचमी के मौके पर उज्जैन में स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसा कहा जाता है कि, आज के दिन यहां देश के कोने-कोने से भक्त दर्शन करने श्री नागचंद्रेश्वर महाराज के दर्शन करने पहुंते हैं। भक्त लाइन में लगकर हरिसिद्धि माता मंदिर और फिर बड़े गणेश मंदिर होते हुए श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर पहुंच रहे हैं। इसके लिए शहर में प्रशासन की ओर से भी खास इंतजाम किए गए हैं।
त्रिकाल पूजन और अभिषेक के बाद भक्तों के लिए खोला गया मंदिर
खास बात ये है कि, श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट सिर्फ साल में एक ही बार नागपंचमी के पर्व पर खोले जाते हैं। रविवार रात 12 बजे सबसे पहले श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज ने त्रिकाल पूजन और अभिषेक किया। इसके बाद मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया गया।
यहां विराजित है भगवान नागचंद्रेश्वर की सात फनों वाली दिव्य प्रतिमा
आपको बता दें कि, मंदिर में भगवान नागचंद्रेश्वर की सात फनों वाली दिव्य प्रतिमा विराजित है। ऐसा माना जाता है कि, ये प्रतिमा 11वीं शताब्दी में यहां स्थापित की गई थी। नागपंचमी पर्व पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से भक्त उज्जैन पहुंचते हैं। बता दें कि, सोमवार की रात 12 बजे भगवान नागचंद्रेश्वर के पट एक बार फिर पूरे एक साल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
Published on:
21 Aug 2023 06:30 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
