19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब वैष्णोदेवी में बनेगा बड़ा ​थीम पार्क, महाकाल मंदिर आए श्राइन बोर्ड के अफसर

त्रिकुट पर्वत पर स्थित इस मंदिर में देवी पूजन और दर्शन के लिए रोज हजारों लोग जाते हैं। यहां अब बड़ा थीम पार्क बनाया जा रहा है। खास बात यह है कि वैष्णो देवी मंदिर का थीम पार्क महाकाल की तर्ज पर विकसित किया जा सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
veshna_devi_park.jpg

वैष्णो देवी मंदिर का थीम पार्क महाकाल की तर्ज पर

उज्जैन. जम्मू कश्मीर में दुर्गा स्वरूपा मां वैष्णो देवी का श्री माता वैष्णो देवी मंदिर देश के सबसे मुख्य और पवित्रतम माता मंदिरों में है। त्रिकुट पर्वत पर स्थित इस मंदिर में देवी पूजन और दर्शन के लिए रोज हजारों लोग जाते हैं। यहां अब बड़ा थीम पार्क बनाया जा रहा है। खास बात यह है कि वैष्णो देवी मंदिर का थीम पार्क महाकाल की तर्ज पर विकसित किया जा सकता है।

वैष्णो देवी मंदिर में माता रानी एक गुफा में विराजमान है और कहा जाता है कि यहां पर त्रेता युग से ही माता वैष्णो देवी स्वयं अपने शाश्वत निराकार रूप में हैं। वेद पुराण में इस मंदिर को 108 शक्ति पीठ में शामिल किया गया है। 14 किमी की चढ़ाई करके इस मंदिर तक पहुंचा जा सकता है।

मंदिर के लिए पैदल चढ़ाई चढ़ने के साथ ही यहां घोड़ा, पिटठु, पालकी उपलब्ध है। इसके साथ ही यहां ट्राम रोप वे और हेलिकॉप्टर की सुविधा भी उपलब्ध है। जम्मू के पास का श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पूरे देश से जुड़ा हुआ है।

वैष्णो देवी मंदिर में थीम पार्क बनाने के लिए वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के बड़े अधिकारी महाकाल मंदिर आए। उन्होंने यहां श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधा और मंदिर समिति का क्राउड मैनेजमेंट सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा।

प्रशासक संदीप सोनी के अनुसार वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के जॉइंट सीईओ सुनील शर्मा, डिप्टी सीईओ विश्वजीत सिंह, श्राइन बोर्ड के जीएम दिनेश गुप्ता और असिस्टेंट मैनेजर अभिजीत सिंह यहां आए थे, सभी अधिकारियों ने महाकाल मंदिर पहुंचकर 2 दिन तक दर्शन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।