23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरद पूर्णिमा: बंटेगी अमृत रूपी खीर, सुगंध से महकेंगे देवालय

Ujjain News: शरद पूर्णिमा के अवसर पर शहर के देवालय सुगंध से महक उठेंगे। महाआरती के बाद देवताओं को खीर और अन्य वस्तुओं का महाभोग अर्पण होगा।

2 min read
Google source verification
On Sharad Purnima, the temple will smell fragrant

Ujjain News: शरद पूर्णिमा के अवसर पर शहर के देवालय सुगंध से महक उठेंगे। महाआरती के बाद देवताओं को खीर और अन्य वस्तुओं का महाभोग अर्पण होगा।

उज्जैन. शरद पूर्णिमा के अवसर पर शहर के देवालय सुगंध से महक उठेंगे। महाआरती के बाद देवताओं को खीर और अन्य वस्तुओं का महाभोग अर्पण होगा। वहीं पीर मत्स्येंद्रनाथ की समाधि पर भक्त चादर पेश करेंगे। यहां दो दिवसीय आयोजन मनाया जा रहा है। पीर मत्स्येंद्रनाथ की समाधि पर भक्त चढ़ाएंगे चादर।

समाधि पर दो दिवसीय शरदोत्सव आयोजन
प्राचीन तप:स्थली पीर मत्स्येंद्रनाथ की समाधि पर दो दिवसीय शरदोत्सव आयोजन के तहत शनिवार को शाम 6 बजे से समर्थ हनुमान दल के पं. प्रवीण के नेतृत्व में सुंदरकांड, रात 8 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। १३ अक्टूबर को शाम 7 बजे ज्वलंत-अमित शर्मा द्वारा भजन संध्या होगी। हरीश पोत्दार के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समाधि पर चल समारोह के साथ चादर पेश की जाएगी। रात 12 बजे महाआरती के बाद खीर वितरण की जाएगी। जानकारी अध्यक्ष डॉ. प्रकाश रघुवंशी, सचिव राम सांखला ने दी।

महाकाल मंदिर में बंटेगी खीर
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया कि संध्या आरती में दूध और शयन आरती में खीर का भोग लगाकर उपस्थित श्रद्धालुओं में वितरण किया जाएगा। वहीं सुबह भस्म आरती में भी दूध का प्रसाद बंटेगा।

सांदीपनि आश्रम में 11 किलो खीर बंटेगी
भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली सांदीपनि आश्रम में 11 किलो खीर का भोग अर्पण किया जाएगा। पुजारी रूपम व्यास ने बताया शयन आरती के दौरान भगवान को महाभोग लगाया जाएगा।

नि:शुल्क दमा दवाई वितरण आज
शरद पूर्णिमा पर हरिओम आश्रम गणेश कॉलोनी, क्षीरसागर स्थित त्रिमूर्ति टॉकीज के सामने चरक चिकित्सालय, शर्मा आयुर्वेदिक भवन सतीगेट, धन्वंतरि आयुर्वेद फ्रीगंज और चिमनगंज थाने के पास अविराज आयुर्वेद पर नि:शुल्क दमा की दवा का वितरण होगा।

शरद पूर्णिमा पर पुरस्कार वितरण
नवरात्र के दौरान हुई विभिन्न स्पर्धाओं के पुरस्कार वितरण होंगे। ये आयोजन आमेश्वर महादेव मंदिर लक्ष्मीनगर में रात 9 बजे से होगा। अध्यक्ष प्रेमनारायण रायकवार ने बताया आयोजन का यह 29वां वर्ष है। सामान्य गरबा, विशेष गरबा, रंगोली स्पर्धा हुई थी। विजेताओं को शरद पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम में पुरस्कार दिए जाएंगे।