5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के कार्ड पर दूल्हा-दुल्हन ने पीएम मोदी के लिए की ये अपील, पढ़ें पूरी खबर

उज्जैन में बीज व्यवसायी के घर होने वाली शादी के कार्ड में लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की गई है...

less than 1 minute read
Google source verification
pm_modi_1.jpg

शादी के कार्ड्स में आपने तरह तरह की अपील देखी होंगी, किसी में बच्चों के साथ चाचा की शादी में जरुर आना तो किसी में शराब पीकर शादी में न आने की अपील तो आम बात है। लेकिन उज्जैन में एक शादी के कार्ड पर ऐसी अपील की गई है कि वो चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल शादी के कार्ड पर लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने की अपील की गई है और एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को ही पीएम बनाने की बात लिखी हुई है।

शादी के कार्ड का चुनावी रंग
उज्जैन में दौलतगंज इलाके के बीज व्यवसाई बाबूलाल रघुवंशी और जितेंद्र रघुवंशी के घर होने वाली शादी के लिए जो शादी कार्ड छपवाया गया है वो चर्चा का विषय बन गया है। कार्ड तो शादी के आमंत्रण का है लेकिन इस पर चुनावी रंग चढ़ा हुआ है दरअसल कार्ड पर लोकसभा चुनाव 2024 में पीएम नरेन्द्र मोदी को जिताने की अपील करते हुए लिखा गया है कि - 'पिछली बार तो लहर थी, अबकी बार सुनामी लाना है, 2024 में प्रधानमंत्री तो मोदीजी को ही बनाना है।'जिसके कारण अश्विन और विशाखा की शादी का ये कार्ड सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो- शराब के नशे में महिला के घर में घुसकर पुलिसकर्मी ने किया कांड !