21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची पंचक्रोशी यात्रा, आज से त्रिवेणी संगम पर स्नान

पंचक्रोशी यात्रा में सुरक्षा के हुए इंतजाम

2 min read
Google source verification
patrika

Ujjain,nagda,Triveni Sangam,the bath,

उन्हेल. अतिप्राचीन मेलेश्वर महादेव मंदिर आलोट-जागीर से हर वर्ष 125 किमी पंचक्रोशी यात्रा निकाली जाती है। यात्रा में महिला, पुरुष सहित हजारों भक्त शामिल होते हैं, पर इस व्यवस्था को प्रशासन गंभीरता से नहीं लेता है। प्रशासनिक लापरवाही के चलते हर बार पंचक्रोशी यात्री परेशान भी होते है, पर भक्ति से भाव-विभोर होने से भक्त प्रशासन के समक्ष फरियाद भी नहीं करते है। पंचक्रोशी यात्रा की परेशानियों को लेकर पत्रिका ने 1 अप्रैल को यात्रा की शुरुआत होने पर ‘‘हाथ में लकड़ी चंदन की जय बोलो यशोदा नंदन की के जयकारे के साथ निकले लोग’’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, जिसमें नागदा सीएसपी मनोज रत्नाकर व महिदपुर एसडीओपी संध्या राय को पुलिस प्रशासन की लापरवाही से अवगत कराया था। उसके बाद नागदा और महिदपुर क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा मुस्तैद रही। 125 किमी की यात्रा तय करने के बाद पंचक्रोशी यात्री गुरुवार की शाम को अमावस्या स्नान के पहले मेलनाथ पहुंच गए। शुक्रवार की सुबह 4 बजे से गंभीर, शिप्रा और फाल्गुनी नदी के त्रिवेणी संगम पर स्नान करेंगे, उसके बाद मेलेश्वर महादेव का अभिषेक व नवग्रह मंदिर पर जल चढ़ाने के बाद महाआरती का आयोजन किया जाएगा, साथ ही यात्रा का समापन होगा।
स्वास्थ्य अमला भी रहा सक्रिय
यात्रियों को उल्टी, दस्त, बुखार की शिकायतें हो रही थी। इसकी सूचना पत्रिका ने स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ संजीव कुमरावत को दी थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अमले ने करनावद व परोलिया पदमा में पहुंचकर यात्रियों का स्वास्थ परीक्षण किया और दवाई का वितरण किया। गुरुवार की शाम तक स्वास्थ विभाग का अमला रोगियों का उपचार करता रहा।
पंचक्रोशी यात्रा में नागदा व महिदपुर का पुलिस प्रशासनिक दल साथ में रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। रात्रि में मेलेश्वर महादेव मंदिर आलोट पर भी पुलिस बल लगाया गया है।
मनोज रत्नाकर, सीएसपी नागदा
पंचक्रोशी यात्रा को लेकर पूरे समय पत्रिका यात्रियों के साथ प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी लेता रहा और यात्रियों को उल्टी, दस्त की शिकायत होने पर पत्रिका ने स्वास्थ विभाग को सक्रिय किया, उसके लिए धन्यवाद।
देवीसिंह आंजना, पूर्व सरपंच व यात्री