16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, जानें इसमें क्या है खास

Ujjain Vedic Clock : बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण पीएम मोदी ने गुरुवार को वर्चुअली किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
ujjain_vedic_watch.jpg

बाबा महाकाल की नगरी में उज्जैन में पीएम मोदी में वर्चुअली दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश को संबोधित किया है। पीएम ने एमपी को 1700 करोड़ रूपए से अधिक विकास कार्यों का वर्चुअली लोकार्पण और भूमिपूजन किया है। आइए हम आपको बताते हैं कि वैदिक घड़ी में क्या खास है।


वैदिक घड़ी को इंटरनेट और ग्लोबल पॉजिशिनिंग सिस्टम यानी जीपीएस (GPS) से जोड़ा गया है। इससे इंडियन टाइम स्टैंडर्ड(IST),ग्रीनवीच मीन टाइम (GMT) विक्रम संवत्, सूर्योदय- सूर्यास्त,ग्रह,भद्रा,योग, नक्षत्र,चौघड़िया, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण की जानकारियां मिलेंगी।

ये भी पढ़ें - CUET UG 2024 : CUET UG के शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ख्याल


वैदिक घड़ी का एप भी लॉन्च किया जाएगा। इस घड़ी को 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' नाम दिया गया है। वैदिक घड़ी के फीचर एप से ही चलेंगे। घड़ी में जो भी बदलाव होगें वो भी एप में दिखेंगे। इसे एप के द्वारा अपरेट किया जा सकेगा। वहीं इसका एप गूगल प्लेस्टोर पर वेदिक डिजिटल क्लाक के नाम से उपलब्ध है। इसमें विक्रम संवत्, सूर्योदय- सूर्यास्त,ग्रह,भद्रा,योग, नक्षत्र,चौघड़िया, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण से जुड़ी तमाम जानकारियां मिलती हैं।


वैदिक घड़ी को विक्रमादित्य घड़ी नाम दिया गया है। इसे बनाने में लगभग 1.50 करोड़ से अधिक का खर्च आया है। इसकी लंबाई 10*10 है। बताया गया है कि यह दुनिया की पहली घड़ी है जिसमें भारतीय काल की गणना को दर्शाया गया है।