4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल में दर्शन करनेवालों को अब फ्री मिलेगा लड्डू का प्रसाद

अब बाबा का प्रसाद फ्री, सशुल्क दर्शन में लागू होगी व्यवस्था, जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में प्रस्ताव

less than 1 minute read
Google source verification
mahakal23feb2023.png

अब बाबा का प्रसाद फ्री

उज्जैन. महाकाल के दरबार में अब दर्शन करनेवालों को बाबा का लड्डू प्रसाद फ्री मिलेगा. हालांकि प्रोटोकाल से सशुल्क दर्शन करने वालों को ही ये निःशुल्क लड्डू प्रसाद मिलेगा। प्रसाद की मात्रा क्या होगी, इस पर प्रबंध समिति जल्द फैसला लेगी।

प्रोटोकाल से सशुल्क दर्शन करने वालों को निःशुल्क लड्डू प्रसाद देने का जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में प्रस्ताव रखा था। समिति ने शिवरात्रि के पहले निःशुल्क प्रोटोकॉल व्यवस्था समाप्त कर 250 की टिकट से दर्शन की शुरुआत की थी। इस व्यवस्था से न सिर्फ प्रबंध समिति को 6 करोड़ रुपए प्रतिमाह की अतिरिक्त आय हुई बल्कि दर्शनार्थियों को चंद मिनटों में दर्शन होने लगे।

सशुल्क दर्शन की इस व्यवस्था में एक और सुधार किया जा रहा - सशुल्क दर्शन की इस व्यवस्था में एक और सुधार किया जा रहा है. इसके अंतर्गत मंदिर में जल्द ही उन श्रद्धालुओं को निःशुल्क लड्डू प्रसाद का पैकेट उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है जो प्रोटोकाल के तहत सशुल्क दर्शन करेंगे।

शुल्क दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल की प्रसादी का पैकेट भेंट के लिए प्रसाद काउंटर पर कर्मचारी अलग से बैठाने होंगे- मंदिर प्रशासक संदीप सोनी का कहना है कि इस प्रस्ताव पर चर्चा होने के बाद तुरंत योजना बनाई जाएगी। समिति के सदस्यों के साथ चर्चा करना होगी। मंदिर में शुल्क दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल की प्रसादी का पैकेट भेंट करना अच्छा विचार है लेकिन इसके लिए प्रसाद काउंटर पर कर्मचारी अलग से बैठाने होंगे। प्रसाद के लिए स्थान निर्धारित करना होगा। कितने ग्राम का पैकेट देना है यह भी तय होना बाकी है।