
donation,Mahakal Temple,priest,mahakal temple managing committee,
उज्जैन. महाकाल के पुजारी-पुरोहितों को 1.50 करोड़ का अंशदान....महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मंदिर के पुजारी, पुराहितों को १.५० करोड़ रु का अशंदान देने की तैयारी हो रही है। राशि का वितरण सोमवार को होगा। इधर मंदिर समिति के कर्मचाारियों के दीपावली बोनस का मामला अधर में है।
सिंहस्थ के दौरान विशेष दर्शन शुल्क से होने वाली आय का २५ प्रतिशत अशंदान मंदिर के पुजारी, पुरोहितों को देने की घोषणा प्रभारी मंत्री की ओर से की गई थी। राशि नहीं मिलने का मामला अनेक बार विभिन्न बैठकों में भी सामने आया था। करीब एक माह पहले प्रभारी मंत्री के उज्जैन आगमन पर अंशदान का मसला रखा गया था। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसमें बाद मंदिर समिति ने २५ प्रतिशत के हिसाब राशि तय कर दी है। सूत्रों के अनुसार मंदिर में १६ पुजारी और २२ पुरोहितों को औसतन ४-४ लाख रु. का भुगतान किया जाएगा। करीग १.५० करोड़ की यह राशि सोमवार को वितरित होगी।
बोनस का
मामला लंबित
एक तरफ मंदिर समिति पुजारी-पुरोहितों को १.५० करोड़ का अंशदान देने जा रहीं है,तो दूसरी ओर मंदिर के ३३५ से अधिक कर्मचारियों का दीपावली बोनस लंबित है। सूत्रों के अनुसार मंदिर के वार्षिक बजट में कर्मचाारियों के बोनस का प्रावधान नहीं होने से मामला अभी लंबित है।
चेतावनी देकर महाकाल मंदिर कर्मचारी बहाल
उज्जैन. पुलिसकर्मी से विवाद के बाद निलंबित महाकाल मंदिर के कर्मचारी को चेतावनी देकर बहाल किया गया है। महाकालेश्वर मंदिर में कंट्रोल रूम प्रभारी शिव सक्सेना का फैसिलिटी सेन्टर पर तैनात महिला आरक्षक पार्वती डोडियार से विवाद हो गया था। इस पर मंदिर समिति प्रशासक ने सक्सेना को निलंबित कर दिया था। बताया जाता है कि दोनों ने विवाद को खत्म करने के लिए राजीनामा कर लिया है। इसकी जानकारी मंदिर समिति को लिखित में देने पर मंदिर समिति प्रशासक क्षितिज शर्मा सक्सेना को बहाल कर दिया।
Published on:
14 Oct 2017 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
