11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिस इंडिया निकिता पोरवाल से नाराज महाकाल मंदिर के पुजारी, जानें क्या है वजह

Miss India 2024 Nikita Porwal : रविवार को महाकाल दर्शन के दौरान निकिता पोरवाल ने अपने सिर पर मिस इंडिया का ताज पहना हुआ था। मंदिर के पुजारी ने निकिता पोरवाल के ताज पहनकर महाकाल के सामने जाने पर नाराजगी जताई है।

2 min read
Google source verification
ujjain

Miss India 2024 Nikita Porwal : उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल फेमिना मिस इंडिया 2024 बनने के बाद पहली बार रविवार को अपने घर उज्जैन लौटीं। इस दौरान उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। महाकाल में पूजा-अर्चना के दौरान निकिता ने अपने सिर पर मिस इंडिया का ताज पहना हुआ था। अब इस ताज को लेकर बवाल मच गया है। मंदिर के पुजारी ने ताज पहनकर महाकाल के सामने जाने के कारण निकिता पोरवाल पर नाराजगी जताई है।

ये भी पढें - छोटे शहर का कहने पर मिस इंडिया 2024 ने जजेस को दिया था ऐसा जवाब, ‘महाकाल’ का शहर छोटा कैसे हो सकता है?

जानिए पूरा मामला

बता दें कि मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतने वाली निकिता पोरवाल(Miss India 2024 Nikita Porwal ) से महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा नाराज हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान पुजारी महेश शर्मा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, महाकाल के दर पर आज तक कोई भी व्यक्ति सिर पर पगड़ी, ताज या किसी तरह का कपड़ा बांधकर दर्शन करने नहीं पहुंचा है। इस मंदिर में महाकाल के सामने ताज पहनकर आना नियमों के खिलाफ है। बाबा महाकाल स्वयं राजा हैं।

पुजारी महेश शर्मा ने आगे कहा कि, निकिता पोरवाल मिस इंडिया बनीं ये पूरे उज्जैन के लिए गर्व की बात है लेकिन, उन्हें पूरे नियम के साथ महाकाल के दर्शन करने चाहिए थे। अगर वो ताज सिर पर पहनकर आने के बजाय उसे हाथ में लेकर मंदिर में दर्शन को आतीं और बाबा महाकाल के चरणों में रख देतीं तो ये ज्यादा अच्छा होता।

मिस इंडिया ने नंदी के कान में बोली मनोकामना

बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान निकिता पोरवाल(Miss India 2024 Nikita Porwal ) ने नंदीजी के कान में अपनी मनोकामना कही। महाकाल मंदिर में निकिता का स्वागत करते हुए प्रबंध समिति की तरफ से बाबा का फोटो, प्रसाद और दुपट्टा भी भेंट किया गया था।