8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

bharat jodo nyay yatra: सीएम मोहन यादव के ‘घर’ में राहुल की आम सभा, नोट कर लें शेड्यूल

bharat jodo nyay yatra in ujjain :कांग्रेस नेता राहुल गांधी का शहर आगमन कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को ग्वालियर के मुरैना से एमपी में प्रवेश करेगी...यहां जाने सीएम मोहन यादव के 'घर' में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शेड्यूल...

less than 1 minute read
Google source verification
bharat_jodo_nyay_yatra_in_ujjain_nyay_yatra_in_ujjain_schedule.jpg

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का शहर आगमन कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च की शाम शहर पहुचेंगी। राहुल बाबा महाकाल के दर्शन कर कार्तिक मेला ग्राउंड में आम सभा लेंगे। पहले उनका रोड शो प्रस्तावित था लेकिन संशोधन कर अब आम सभा का निर्णय लिया गया है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर सोमवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें मध्यप्रदेश के प्रभारी कुलदीप सिंह इंदौरा, यात्रा प्रभारी प्रियव्रत सिंह खींची, रवि जोशी व सज्जन वर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। प्रवक्ता लालचंद भारती ने बताया कि बैठक में यात्रा व आमसभा को सफल बनाने पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद नेताओं ने प्रस्तावित सभा स्थल कार्तिक मेला ग्राउंड का निरीक्षण भी किया। इस दौरान विक्रांत भूरिया, ओम सिलावट, मनोहर बैरागी, अनन्तनारायण मीणा, रवि राय, विधायक महेश परमार, दिनेश जैन बोस, माया त्रिवेदी, मनोज राजानी, अशोक भाटी, अशोक तिवारी, अजीत ठाकुर, विक्की यादव मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : Bharat Jodo Nyay Yatra: 2 मार्च को एमपी में राहुल, वॉच टॉवर से कैंप की निगरानी आउटर लेयर में रहेगी पुलिस
ये भी पढ़ें : Patwari Bharti Scam : भर्ती को लेकर लामबंदी, 9 लाख अभ्यर्थी भोपाल में कल करेंगे महाप्रदर्शन