27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर बदला भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शेड्यूल, अब राहुल गांधी इस दिन करेंगे महाकाल के दर्शन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 25 फरवरी की शाम को शहर में आना प्रस्तावित था। इसी दिन राहुल का रोड शो भी होना था। शेड्यूल 1 मार्च तक खिसका, लेकिन अब एक बार फिर चेंज हो गया है...

less than 1 minute read
Google source verification
rahul_gandhi_bharat_jodo_nyay_yatra_schedule_change_in_ujjain_mp.jpg

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उज्जैन प्रवेश के प्रस्तावित कार्यक्रम में बदलाव हो गया है। अब यात्रा 1 मार्च के बाद उज्जैन आएगी। कार्यक्रम में परिवर्तन के पीछे राज्य सभा चुनाव को कारण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें : 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से, रखना होगा इन बातों का ध्यान
ये भी पढ़ें :भांजी का भात चढ़ाने आए मामा को ट्रैक्टर ने कुचला, परिजन बोले '50 लाख दो, नौकरी दो'

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 25 फरवरी की शाम को शहर में आना प्रस्तावित था। इसी दिन राहुल का रोड शो भी होना था। कुछ दिन पूर्व रूट प्रभारी प्रियव्रतसिंह खिंची व अन्य नेताओं ने उज्जैन पहुंच पड़ाव स्थल आदि का निरीक्षण भी किया था। हालांकि उक्त प्रस्तावित कार्यक्रम में परिवर्तन हो गया है। कांग्रेस पार्षद माया त्रिवेदी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब 1 मार्च के बाद शहर आएगी।

ये भी पढ़ें : अनोखे श्री हनुमान : इतना लंबा पैर कि ढूंढे से भी नहीं मिलता अंतिम छोर
ये भी पढ़ें : यूनेस्को के साथ ही दुनिया की नजरें खजुराहो डांस फेस्टिवल पर, आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड