
उज्जैन. धीरे-धीरे प्रदेश की तरफ बढ़ रहे मानसून के असर से प्री मानसून गतिविधियां बढ़ गईं हैं। इसी क्रम में रविवार को भी शहर में अनेक क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ीं। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई और मौसम खुशगवार हो गया। पानी बरसने से रविवार को दिन का अधिकतम तापमान शुक्रवार 40.५ के मुकाबले ३ डिग्री सेल्सियस लुढ़कर 3७.५ पर आ गया। मौसम विज्ञानियों ने सोमवार को भी पानी बरसने की संभावना जताई है।
रविवार को सुबह से ही आसमान पर बादल मौजूद थे। बीच में सूरज ने कुछ ताक-झांक भी की, लेकिन हवा चलने के कारण धूप में चुभन महसूस नहीं हुई। अलबत्ता वातावरण में नमी रहने से उमस हावी होती रही। दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते आसमान पर काले बादल छा गए। तेज हवा चलने के साथ ही अचानक शहर के कई इलाकों में बौछारें पडऩे का सिलसिला शुरू हुआ। पानी बरसने का दौर कुछ ही मिनट तक चला। हालांकि शहर के अनेक क्षेत्र एकदम सूखे रहे। इसके बाद शाम तक सूरज बादलों की ओट में ही छिपा रहा और ठंडी हवा का दौर शाम तक चलता रहा। इससे गर्मी से लोगों ने खासी राहत महसूस की।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून के जल्द ही दस्तक देने के आसार हैं। इसके चलते तेजी से नमी प्रवेश कर रही है। इससे मानसून पूर्व की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इससे तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक के साथ बरसात हो रही है। इस तरह की स्थिति सोमवार और रविवार को भी रहने की पूरी संभावना है।
पौधरोपण कर दी पॉलीथिन के दुष्प्रभाव की जानकारी
उज्जैन. तिरुपति जाग्रती महिला समिति की ओर से वार्ड ४६ और ४८ में सफाई अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया। वहां स्थित पार्क में समिति सदस्यों ने पौधे लगाए। साथ ही सफाई भी की गई। इसके बाद व्यापारियों को पॉलीथिन के दुष्प्रभावों की जानकारी देने के बाद इसका उपयोग नहीं करने की समझाइश दी गई। इस अवसर पर पार्षद रिंकू बैलानी, संतोष यादव, मंडल अध्यक्ष जगदीश भदौरिया, लीना श्रीवास, राखी श्रीवास, रश्मि सक्सेना, आभा, किरण, योगिता बुंदेला सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
Published on:
10 Jun 2018 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
