
pooja
उज्जैन. भगवान महाकाल और अन्य मंदिरों में पूजन-दर्शन के लिए सोमवार को उज्जैन आई राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया महाकाल मंदिर में मीडिया की मौजूदगी को लेकर मंदिर समिति के अधिकारियों पर पर भड़क गई। साथ ही निर्देश दिए कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाए। महाकाल मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद वे अंगारेश्वर, मंगलनाथ व अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए रवाना हुईं।
बचती रहीं सवालों से
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने सोमवार भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर में मीडिया मौजूद था। पहले तो वे मीडिया से साफ तौर पर बचती हुई नजर आई, लेकिन सामना हो गया तो केवल इतना कहा कि वे यहां आस्था पूर्वक दर्शन को आती रही हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। इसके बाद जब मीडिया ने उनसे फिर सवाल करने की कोशिश की तो सीएम आगे बढ़ गई। इस दौरान सुरक्षाकर्मी आगे आ गए और उन्होंने मीडिया को रोकते हुए सभी के माईक को हटा दिया।
यह व्यवस्था ठीक नहीं
पूजन-अर्चन के बाद सीएम वसुंधराराजे मंदिर परिसर स्थित पं. घनश्याम पुजारी के कक्ष की ओर जा रही थीं। साथ चल रहे महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक अवधेश शर्मा को देख सीएम वसुंधरा ने कहा कि आप यहां के प्रशासक हैं न, मंदिर की कैसी व्यवस्था है। मेरी व्यक्तिगत और धार्मिक यात्रा है और यहां मीडिया कैसे आ गया। यह व्यवस्था ठीक नहीं है। भविष्य में एेसा नहीं होना चाहिए।
अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इंदौर से उज्जैन सड़क मार्ग से पहुंचीं। वे सबसे पहले महाकाल मंदिर गई। गर्भगृह में उन्होंने भगवान महाकालेश्वर का विधि- विधान से पूजन किया। गर्भगृह में वसुंधरा के साथ उनके पुत्र झालावाड़ से सांसद दुष्यंत सिंह और अन्य रिश्तेदार भी मौजूद रहे। पूजन के बाद वसुंधरा का मंदिर प्रबंध समिति ने सम्मान किया। इसके बाद राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने परिवार के साथ हरसिद्धि मंदिर, काल भैरव मंदिर और अंगारेश्वर मंदिर के दर्शन करने पहुंची देव दर्शन के बाद इंदौर के लिए रवाना हो गई।
Published on:
07 May 2018 08:03 pm

बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
