
एफआइआर के 17 महीने बाद बलात्कार के आरोपी करण मोरवाल को कांग्रेस से निकाला
उज्जैन. बलात्कार का केस दर्ज होने के 17 महीने बाद कांग्रेस को कार्रवाई की याद आई। बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल के बेटे और बलात्कार के आरोपी करण मोरवाल को कांग्रेस पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से १० सितंबर को करण के नाम जारी पत्र में स्पष्ट किया गया कि आप पर लगे आरोप की जांच पर यह निष्कर्ष निकला है कि आरोप प्रारंभिक रूप से सही प्रतीत होते हैं। उक्त आरोपों के संबंध में न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है, जिसका फैसला प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए ६ साल के आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।
यह है मामला
2 अप्रैल 2021 को इंदौर में महिला कांग्रेस नेत्री ने करण मोरवाल के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया था। कांग्रेस नेत्री का कहना है कि 14 फरवरी 2021 को करण मोरवाल उसे एक होटल में ले गया था और उसके ड्रिंक में कुछ ऐसी वस्तु मिलाई थी, जिससे उसे नशा होने लगा और बाद में वह उसे फ्लैट पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। नशा उतरने पर विरोध किया तो करण ने शादी का झांसा दिया। बाद में वह शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद 6 महीने से अधिक समय तक करण फरार रहा। अक्टूबर में गिरफ्तारी हुई। कोर्ट ने एक दिन का रिमांड दिया था, रिमांड खत्म होने के बाद 4 बजे उसे फिर से कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसके बाद उसे जमानत मिल गई। उसने कोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश किए, जिसके बाद करण और बड़नगर के सरकारी डॉक्टर देवेंद्र स्वामी पर एक अन्य केस दर्ज किया गया।
Published on:
13 Sept 2022 01:26 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
