
7 Year Old Girl Raped and Tried To Murder in Hoshangabad Crime News
उज्जैन. अपनी बहन से मिलने देवास से उज्जैन आई एक महिला के साथ गैंगरेप हो गया। महिला गुरुवार को उज्जैन आई थी और चामुंडा माता चौराहे से बहन के घर जाने के लिए एक मैजिक में बैठी थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मैजिक चालक और एक अन्य युवक ने खेत में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
मैजिक चालक व अन्य ने किया रेप
देवास निवासी महिला गुरुवार को बहन से मिलने उज्जैन आई हुई थी। इस दौरान वह मैजिक में बैठी और गैंगरेप का शिकार हो गई। मैजिक चालक समीर और अन्य युवक ने पालखेड़ी के समीप खेत में ले जाकर उसके साथ मारपीट कर बलात्कार किया। हालत बिगडऩे पर महिला को गदा पुलिया छोड़कर दोनों आरोपी फरार हो गए। बाद में महिला ने नीलगंगा महाकाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना से जुड़े स्थानों का वीडियो फुटेज तलाश रही है।
बदमाशों ने खिलाई कचौरी
पुलिस ने बताया मांगल्या में रहने वाली 35 वर्षीय महिला उज्जैन पहुंची थी। उसने चामुंडा माता दर्शन किए, बाद में बहन के घर जाने के लिए मैजिक में सवार हो गई। बहन का घर नहीं मिलने पर वह मैजिक में बैठी रही। सभी सवारियां उतर गई, लेकिन महिला बैठी रही। उसे ड्राइवर व अन्य युवक ने बातों में उलझाया और जवासिया ले गए। यहां एक होटल पर महिला को बदमाशों ने कचौरी खिलाई और उसे चिंतामण-हासामपुरा रोड स्थित ग्राम पालखेड़ी के खेत में ले गए और गैंगरेप को अंजाम दिया।
राहगीरों ने दी 108 को सूचना
महिला की हालत बिगड़ती देख बदमाशों ने उसे मैजिक में बैठाया और गदापुलिया पर छोड़कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस पहुंची, जिससे महिला को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहीं पर महिला ने डॉक्टर को बताया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। उपचार के बाद डॉक्टर ने महिला को 108 एम्बुलेंस से महाकाल थाने भेजा जहां उसने पुलिस को आपबीती सुनाई।
पति ने छोड़ा, मां के पास रहती है
महिला से घटना का विवरण सुनने के बाद पुलिस ने उसके जेठ को देवास फोन लगाया जिससे पता चला कि महिला का पति टेलरिंग का काम करता है और उसके दो बच्चे हैं जो पति के साथ ही रहते हैं। कुछ वर्षों पूर्व महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। इस कारण पति ने उसे छोड़ दिया। तभी से महिला मांगल्या में रहने वाली अपनी मां के पास रहती है। पुलिस ने महिला की मां से भी संपर्क किया, जिसमें पता चला कि पीडि़ता मां से कहासुनी होने के बाद उज्जैन चली आई थी और बहन का घर ढूंढ रही थी।
फुटेज तलाश रही पुलिस
महाकाल थाने के एसआई परिहार ने बताया कि महिला के बताए अनुसार उसे घटनास्थल पर ले जाकर तस्दीक कराई गई। घटना स्थल नीलगंगा थाने का है। फिलहाल धारा 376 का प्रकरण दर्ज कर मामला नीलगंगा थाने भेजा जा रहा है। बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज भी तलाशे जा रहे हैं। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Published on:
17 Nov 2017 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
