
Water problem,gambhir dam,
उज्जैन. पेयजल संकट के हालात के बीच गंभीर डैम से राहत भरी खबर है। बीते २४ घंटों में हुई अच्छी बारिश से डैम में 100 एमसीएफटी पानी बढ़ा। जिससे डैम लेवल 272 एमसीएफटी पर पहुंच गया। अपस्ट्रीम एरिया में हुई अच्छी बारिश के कारण डैम के जल संग्रहण में इजाफा हुआ। यदि सप्ताहभर अच्छी बारिश हुई तो डैम 500 एमसीएफटी के आंकड़े को छू जाएगा।
पीएचई अधिकारियों ने बुधवार को डैम के संग्रहण लेवल की प्रत्येक घंटे में मॉनिटरिंग कराई। शाम 5 बजे के बाद आवक बिल्कुल थम सी गई, क्योंकि कैचमेंट एरिया में इसके बाद जरा भी बूंदाबांदी नहीं हुई। डैम प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुसार मंगलवार को 172 एमसीएफटी पानी संग्रहित था, जो अब बढ़कर 272 हो गया है।
... इधर साहिबखेड़ी तालाब में 8 फीट पानी जमा हुआ
पेयजल आरक्षित किए गए आगर रोड क्षेत्र स्थित साहिबखेड़ी तालाब में भी अच्छी मात्रा में पानी जमा हुआ। भीषण गर्मी में सूख गए इस तालाब में अब 7 से 8 फीट तक पानी संग्रहित हो गया है। जरूरत पडऩे पर यहां लगे प्लांट से भी शहर की कुछ पेयजल टंकियां भरी जा सकेंगी। इधर अब तक जल संसाधन विभाग ने यहां की मेपिंग स्कैल पेंट नहीं कराई। जिसके कारण संग्रहण स्थिति पता करने में भी परेशानी हो रही है।
जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचीं महापौर, लोगों ने बताई समस्याएं
उज्जैन। मंगलवार रात हुई तेज बारिश के चलते जिन क्षेत्रों में जलभराव व घरों में पानी घुसने की समस्या हुई वहां बुधवार को महापौर मीना जोनवाल ने दौरा किया। अधिकारियों के साथ पहुंचीं महापौर को लोगों ने अपनी समस्याएं बताई। ज्यादातर जगह जलनिकासी व्यवस्था में खामियां सामने आई। पानी की बौछार के बीच छतरी लेकर महापौर व अधिकारियों ने शांति नगर, धन्नालाल की चाल, सिंधी कॉलोनी, आगर रोड, इन्दिरा नगर, चिमनगंज मण्डी, देवास गेट और बेगमबाग कालोनी क्षेत्र में निरीक्षण किया। महापौर ने कहा कि जहां भी नालियों से निकासी में अतिक्रमण व निर्माण आड़े आ रहे हैं, उन्हें हटाया जाए। साथ ही नियमित सफाई पर ध्यान दें, ताकि आगे जाम की स्थिति ना बनें। दुर्घटनाएं रोकने खुले चेम्बरों को जालियों से ढंकने, प्राथमिकता से पैंचवर्क करने, कचरे व मलबे के ढेर तत्काल उठवाने के निर्देश भी उन्होंने दिए। देवास गेट व रेलवे स्टेशन के बाहर ठेले गुमटी वालों द्वारा गंदगी किए जाने पर महापौर ने नाराजगी जताते हुए जुर्माने की कार्रवाई करने को कहा। निरीक्षण दौरान उपायुक्त मनोज पाठक, योगेन्द्र पटेल, सहा. स्वास्थ अधिकारी पुरुषोत्तम दुबे आदि शामिल रहे।
Published on:
12 Jul 2018 06:00 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
