12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में पड़ा था पापा का शव, अपना नेलपेंट दिखाती रही दो साल की अबोध बेटी

30 साल की उम्र में डॉ. विजय गोथरवाल की हो गई दु:खद मौत्, हृदयाघात से मौत पर मासूम बेटी बेखबर

less than 1 minute read
Google source verification
vijay_ujjain.png

30 साल की उम्र में डॉ. विजय गोथरवाल की हो गई दु:खद मौत्

उज्जैन। हृदयाघात से पापा की मौत हो गई थी, महज 30 साल की उम्र में यूं अचानक चले जाने से घर में हर कोई रो रहा पर मासूम बेटी इससे बेखबर थी। यह अबोध बच्ची बार—बार पापा के एक दोस्त के पास आकर उन्हें अपनी उंगलियों में लगा नेलपेंट दिखा रही थी। जिसने भी यह नजारा देखा, वह भावुक हो उठा। दोस्त ने इस घटना का उल्लेख कर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखी।

शिप्रा विहार में रहनेवाले डॉ. विजय गोथरवाल की 30 वर्ष की उम्र में हृदयाघात से मौत हो गई। वे माधव संगीत महाविद्यालय में संगीतकार थे। गुरुवार सुबह अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। उनके बड़े भाई तत्काल ऑटो से अस्पताल ले गए लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

उंगलियां दिखाती रही अबोध बेटी
डॉ. विजय बेहद संयमित जीवन जीते थे। जब यह दु:खद हादसा हुआ उनकी पत्नी मायके में थी। उनकी मौत से हर कोई दुखी हो उठा। विजय की दो वर्ष की मासूम बेटी है। डॉ. विजय की मौत पर जब सभी विलाप कर रहे थे तब बेटी मासूमियत से सबको देख रही थी। वह इस बात से बेखबर थी कि उसके पापा अब उठेंगे नहीं। अबोध बेटी अपने पापा के दोस्त डॉ. रौनक एलची की गोदी में आकर बैठ गई और उन्हें अपनी उंगलियां दिखाती रही।

डॉ. रौनक ने सोशल मीडिया पर मार्मिक पोस्ट कर इस घटना का जिक्र किया- दरअसल उसने नेलपेंट लगाया था जिसे वह दिखा रही थी। बेटी की मासूमियत से हर किसी का दिल बैठ गया। बाद में डॉ. रौनक ने सोशल मीडिया पर मार्मिक पोस्ट कर इस घटना का जिक्र किया।