7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां खुदाई में निकला हजारों साल पुराने शिवमंदिर का गर्भगृह, चौंकाने वाले राज उगल रही जमीन

धर्मनगरी उज्जैन में 1 हजार साल पुराने शिव मंदिर का गर्भगृह निकला। भोपाल से आई पुरातत्व विभाग की टीम कर रही है खुदाई।

2 min read
Google source verification
News

यहां खुदाई में निकला हजारों साल पुराने शिवमंदिर का गर्भगृह, चौंकाने वाले राज उगल रही जमीन

उज्जैन. मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन से 35 किमी दूर कलमोड़ा में पुरातत्व विभाग ने आज से करीब 1 हजार साल पुराना भगवान शिव मंदिर का गर्भ गृह खोज निकाला है। खुदाई के दौरान मंदिर के गर्भगृह में मौजूद शिवलिंग भी दिखाई देने लगा है। आयुक्त पुरातत्व के निर्देशन में डॉ. वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान भोपाल द्वारा चल रही खुदाई के दौरान ये धरोहर मिली है। यहां परमार कालीन एक हजार साल पुराने इस प्राचीन मंदिर के शिला लेख स्थापत्य खंड और शिव, विष्णु, नंदी जल हरी खंडित अवस्था में मिले हैं।


आपको बता दें कि, एक साल पहले से शुरू होने वाली इस खुदाई के दौरान इस बात का अंदाजा लगाया गया था कि, खुदाई वाले स्थान पर गर्भगृह हो सकता है। इसके बाद भोपाल की टीम द्वारा सर्वेक्षण कराया गया। सर्वेक्षण के बाद पुरातत्व रिसर्च अधिकारी डॉ. धुर्वेंद्र जोधा के निर्देशन में यहां खुदाई शुरू की गई। इसमें शोधार्थी हितेश जोझा, अंकित पाटीदार, राहुल पाटीदार समेत अन्य लोगों की टीम को गर्भगृह मिला। एक बड़ा शिवलिंग भी मिला है, लेकिन उसे साफ किया जा रहा है। डॉ. धुर्वेंद्र जोधा ने बताया कि खुदाई के दौरान मिले मंदिर की लंबाई करीब 15 मीटर है। उस समय का काफी बड़ा मंदिर रहा होगा। अभी खुदाई जारी है।

यह भी पढ़ें- MPPSC Recruitment : सरकारी पदों पर जल्द होगी भर्ती, विभागों से मांगे गए प्रस्ताव


खुदाई में निकली ये खास चीजें

डॉ. जोधा ने बताया कि कलमोड़ा में कोविड की दूसरी लहर के कारण खुदाई का काम बीच में बंद करना पड़ा था। अब काम शुरू होने के बाद मंदिर गर्भ गृह मिला है। परमार कालीन मंदिर के अवशेष के रूप में जल हरी खंडित अवस्था में अवशेष, कलश, आमलक, अमल सारिका, स्तंभ भाग, लता वल्लभ, कोणक (मंदिर स्थापत्य खंड) प्राप्त हुए है। वहीं, खुदाई के दौरान मिले पूर्व मुखी शिव मंदिर में पूरा मंदिर दबा मिला था। पूर्व दक्षिण और उत्तर का भाग साफ हो चुका है। पश्चिम भाग बचा है। पुरातत्व के जानकारों की मानें तो यहां की जमीन में मंदिर से जुड़े कई रहस्य छुपे हुए हैं।

ऑटो चालकों की मनमानी पर लगे रोक, देखें Video