
रामघाट जाने से पहले सवारी बंबईवालों की धर्मशाला के पास से गुजरते हुए।
Sawan Somwar 2024: सावन के महीने में उज्जैन महाकालेश्वर में बाबा महाकाल की सवारी की तैयारियां जोर-शोर के बीच पूरी हो चुकी हैं। अगर आप भी महाकाल की सवारी के लिए उत्सुक हैं। तो आपको बता दें कि 22 जुलाई को बाबा महाकाल की पहली सवारी निकाली जाएगी। इस दिन अपने भक्तों का हाल जानने के लिए बाबा महाकाल खुद नगर भ्रमण पर निकलेंगे। उनकी पहली सवारी 22 जुलाई को और आखिरी या शाही सवारी 2 सितंबर को निकाली जाएगी।
बता दें कि इस बार एमपी की धार्मिक राजधानी उज्जैन में महाकालेश्वर भक्तों से मिलने बैलगाड़ी पर निकलेंगे। वहीं सावन के पहल सोमवार से प्रत्येक सोमवार का बाबा महाकाव उपवास भी करेंगे। इस बार सावन में पांच सोमवार का संयोग बन रहा है। इसलिए बाबा महाकाल भी सावन सोमवार के पांच उपवास करेंगे।
सावन माह में उज्जैन महाकाल की 5 सवारी और भादौ माह में 2 सवारी (mahakal ki sawari)निकलेंगी। महाकाल के दर्शन और पूजन के लिए ये सात दिन अहम रहेंगे। पहली सवारी 22 जुलाई को और आखिरी शाही सवारी (Mahakal Shahi Sawari Date) 2 सितंबर को निकाली जाएगी।
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर की सवारी महाकालेश्वर मंदिर से महाकाल लोक, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी से होते हुए रामघाट शिप्रा तट पहुंचेगी।
यहां से वापसी में सवारी (mahakal ki sawari) रामानुज कोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती समाज मन्दिर, सत्यनारायण मन्दिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मन्दिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार होते हए श्री महाकालेश्वर मंदिर (Mahakalwshwar Mandir) आएगी।
Updated on:
21 Jul 2024, 9:20 AM IST
Published on:
20 Jul 2024, 1:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.