
,,
Guinness World Record news- मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक बार फिर विश्व रिकार्ड की तैयारी की जा रही है। महाकाल की नगरी उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर गुड़ी पड़वा पर नजारा बदला हुआ रहेगा। पूरे घाट पर दीपोत्सव सा नजारा होगा। हिन्दू कैलेंडर की शुरुआत गुड़ी पड़वा (gudi padwa) से ही होती है।
महाकाल की नगरी उज्जैन में इस बार गुड़ी पड़वा पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। 9 अप्रैल (9 april 2024) गुड़ी पड़वा के दिन उज्जैन नगर का गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस दिन नए वर्ष की भी शुरुआत हो रही है। इसी उपलक्ष्य में 27 लाख दीए एक साथ जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इस मौके पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के लिए 25 हजार वालेंटियर, 200 से अधिक सामाजिक संगठन, एनएसए, एनसीसी के स्टूडेंट्स, सामािक कार्यकर्ता और आम जन मिलकर क्षिप्रा नदी के सभी घाटों को दीपों से रौशन कर देंगे। इसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड (Guinness World Records) की टीम भी इस मौके पर मौजूद रहेगी।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी हाल ही में गठित परामर्शदार्ती समिति की बैठक में इसकी तैयारियों की समीक्षा की। सीएम मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि अच्छे काम की शुरुात होते ही लोग जुड़ते चले जाते हैं। भारतीय संस्कृति में दीप प्रज्वलन की परंपरा है। दीप ज्योति परमात्मा से जोड़ती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि आने वाली 9 अप्रैल को गुड़ी पड़वा और उज्जैन गौरव दिवस के मौके पर शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में सहभागी बनकर धार्मिक सांस्कृतिक परंपरा को समृद्ध करें।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी आम लोगों का शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के लिए सभी का सहयोग मांगा है। यादव ने कहा कि विश्व रिकार्ड बनाने में सभी सहयोग करें। सार्वजनिक स्थलों और घर-घर दीप प्रज्वलन कर इस दीपोत्सव को यादगार बनाया जाएगा।
इससे पहले पिछले साल 18 फरवरी 2023 को अयोध्या के दीपोत्सव का रिकार्ड तोड़ते हुए उज्जैन वासियों ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था। उस समय 21 लाख दीप जलाए गए थे। हालांकि काउंटिंग के बाद क्षिप्रा के तटों पर 18 लाख 82 हजार 229 दीयों के साथ वर्ल्ड रिकार्ड बन गया था। तत्कालीन मु
Updated on:
20 Mar 2024 12:16 pm
Published on:
20 Mar 2024 12:12 pm

बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
