4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल मंदिर में 17 जुलाई से शुरु होगा श्रावण महोत्सव, दो साल बाद होंगे भव्य कार्यक्रम

श्रावण महोत्सव 17 जुलाई से 21 अगस्त

2 min read
Google source verification
mahakal_s.png

उज्जैन। राजाधिराज भगवान महाकाल के दरबार महाकालेश्वर मंदिर में इस बार श्रावण महोत्सव मनाया जाएगा. इस विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग में दो साल बाद यह उत्सव मनेगा। कोरोना काल के दो साल बाद मंदिर समिति श्रावण महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। इस बार भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें कई मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

14 जुलाई से शुरु हो रहे सावन माह में भगवान महाकाल के दर्शन करने देशभर से श्रद्धालु उमड़ेंगे। महाकाल मंदिर में 17वां श्रावण महोत्सव इस वर्ष 17 जुलाई से 21 अगस्त (हर रविवार) को मनाया जाएगा। दो साल बाद हो रहे श्रावण महोत्सव के आयोजन के लिए समिति ने कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कलाकारों को श्रावण महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए अपना बायोडाटा भेजने के साथ ही पूर्व में दी गई प्रस्तुतियों की सीडी भी देने को कहा गया है. इसके अलावा मानदेय व साथी कलाकारों के व्यय आदि का ब्योरा देना होगा।

17 जुलाई से शुरु हुआ महोत्सव 21 अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान महोत्सव में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत गीत,संगीत व नृत्य की कला त्रिवेणी से सजी पांच शाम आयोजित की जाएगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार कला त्रिवेणी की प्रस्तुति देंगे। मंदिर समिति ने आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। समिति ने कलाकारों से मंदिर की वेबसाइट पर आनलाइन तथा मंदिर कार्यालय में आफलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि मंदिर प्रबंध समिति की ओर से होने वाले इस आयोजन में भाग लेने वाले इच्छुक कलाकारों से उनके बायोडाटा और विवरण मंगाए जा रहे हैं। बता दें आयोजन में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के कलाकार शामिल होते हैं। इन सभी से 25 मई 2022 तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

महोत्सव की सांस्कृतिक सांझ
-17 जुलाई को प्रथम संध्या
-24 जुलाई को द्वितीय संध्या
-07 अगस्त को तृतीय संध्या
-14 अगस्त को चतुर्थ संध्या
-21 अगस्त को समापन संध्या