
mahakal,ujjain mahakal,ujjain mahakal temple,Ujjain Mahakal Mandir,
उज्जैन पत्रिका. महाकाल मंदिर में ११ सौ रुपए की कीमत के १०० टंच चांदी के सिक्कों की बिक्री शुरू हो गई है। पहली खेप में ५०० से अधिक सिक्के मंदिर समिति के पास पहुंच चुके हैं। महाकाल मंदिर समिति द्वारा राजाधिराज महाकाल के भक्तों को चंादी के सिक्कों का विक्रय किया जाता है।
पूर्व में १० ग्राम के सिक्के
पूर्व में १० ग्राम के सिक्के में ९९ प्रतिशत चांदी और १ प्रतिशत अन्य धातु रहती थी। कुछ समय पहले मंदिर समिति ने १०० टंच चांदी के सिक्के विक्रय करने का निर्णय लिया था। इसके लिए मंदिर प्रबंध समिति ने समिति का गठन किया था। समिति द्वारा सिक्कों के लिए २० किलो चांदी खरीदी व सिक्कों का निर्माण इंदौर में कराया गया। मंदिरों के काउंटर से विक्रय शुरू हो गया है।
सभामंडप बेस के लिए 4 फरवरी का लक्ष्य
उज्जैन. महाकाल मंदिर परिसर में कोटितीर्थ के किनारे सभामंडप पुनर्निर्माण में बेस का प्रथम चरण का कार्य ४ फरवरी तक करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं कार्य पर अनेक सवाल उठने के बाद यूडीए अधिकारियों और ठेकेदार को पूरे समय मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
१४ फरवरी को महाशिवरात्रि
५ फरवरी से शिवनवरात्रि और १४ फरवरी को महाशिवरात्रि है। इसे ध्यान में रखकर सभामंडप वाले हिस्से से श्रद्धालुओं को मंदिर के बैरिकेड्स में प्रवेश देने की योजना है। इसके लिए ठेकदार को ४ फरवरी तक सभामंडप का बेस तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। इधर सभामंडप के निर्माण को लेकर उठ रहे सवाल के कारण यूडीए के उपयंत्री शैलेंद्र जैन और ठेकेदार दिनेश शुक्ला को कार्य के दौरान मौजूद रहने के निर्देश भी मंदिर समिति ने दिए हैं। समिति के सदस्य पं. प्रदीप गुरु ने बताया समिति द्वारा भी कार्य की निगरानी की जा रही है।
राज्यसभा सदस्य माथुर ने महाकाल दर्शन किए
उज्जैन. राज्यसभा सदस्य ओमप्रकाश माथुर ने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा -अर्चना की। पूजन राजेश पुजारी ने संपन्न कराया।
Published on:
26 Jan 2018 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
