उज्जैन. अघोर तांत्रिक मां शिवानी दुर्गा उज्जैन में आ चुकी हैं। सिंहस्थ के दौरान वे आने वाले भक्तों को तंत्र-मंत्र की शिक्षा देंगी। इसके पीछे उदेश्य है कि शिक्षा, परीक्षा, दीक्षा, पदवी व शिक्षण का रक्षण कर शास्त्र को शस्त्र बनाया जा सके।
सभी का एक जैसा सम्मान
सर्वेश्वरी शक्ति अंतरराष्ट्रीय महिला अखाड़ा में मां अघोर तांत्रिक शिवानी दुर्गा ने बताया कि अखाड़े में सभी का एक जैसा सम्मान किया जाता है। किसी भी प्रकार का कोई मतभेद यहां नहीं होता है। संस्था में आने वाले भक्तों का ख्याल रखा जाता है।
पा सकेंगे प्रश्नों के उत्तर
अघोर तांत्रिक शिवानी दुर्गा से मिलने का समय शाम 4 से 6 बजे होगा। व्यवस्था बनाय रखने के लिए दिए गए समय में ही भक्तों से मुलाकात होगी। भक्तगण अपनी परेशानी, जिज्ञासा अघोर तांत्रिक शिवानी दुर्गा से प्रश्न के उत्तर पा सकते हंै।
हर दिन होंगे हवन
प्रतिदिन हवन सुबह 8 से 2 बजे तक होगा। संध्या आरती 7 बजे। 8 बजे से व्याख्यान। 9 बजे हवन एवं रसोई में सेवा देने तथा यजमान बनने के लिए संस्था के ट्रस्टी सचिन शुक्ला, सौरभ शुक्ला से संपर्क किया जा सकता है।