
उज्जैन. मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उज्जैन में दो दिनों से जारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है और जिले में कई जगहों पर बाढ़ आ चुकी है। बाढ़ में लोगों के फंसे होने के कारण उन्हें बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू और राहत बचाव कार्य किया जा रहा है और होमगार्ड एसडीआईआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं। इसी बीच एक रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए प्रशासन को हेलीकॉप्टर की भी मदद लेनी पड़ी है।
हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू
उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के सेमलिया गांव में आई बाढ़ के कारण एक प्रेग्नेंट महिला और उसका पति अपने खेत में बने मकान में फंस गए। दोनों मकान की छत पर मदद की आस लिए बैठे थे। बाढ़ में फंसे पति-पत्नी की सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम ने दोनों का रेस्क्यू करने की कोशिश की लेकिन बाढ़ और पानी के तेज बहाव के कारण बोट के जरिए रेस्क्यू नहीं किया जा सका। जिला कलेक्टर ने तुरंत हेलीकॉप्टर के लिए भोपाल पत्र लिखा जिसके बाद सेना का हेलीकॉप्टर नागपुर से उज्जैन पहुंचा और सेना के जवानों ने बाढ़ के बीच घिरे मकान की छत पर फंसी गर्भवती महिला व उसके पति का सफल रेस्क्यू किया।
देखें वीडियो-
बारिश से उफान पर क्षिप्रा
बता दें लगातार हो रही बारिश के कारण उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर है और बाढ़ के हालात बन गए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र के अन्य नदी-नाले भी उफान पर हैं। निचले क्षेत्रों में पानी भर जाने से बचाव टीमें लगातार रेस्क्यू कर लोगों को बचाने में लगी हुई हैं। अब तक की जानकारी में रेस्क्यू टीम ने नागदा में 150, तहसील खाचरौद में सात, तहसील कोठीमहल में 110, तहसील महिदपुर में 124, तहसील झारडा में तीन, तहसील बड़नगर में 150 लोगों को वर्षा के पानी के भराव के कारण रेस्क्यू कर अन्य सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है।
देखें वीडियो-
Updated on:
17 Sept 2023 07:15 pm
Published on:
17 Sept 2023 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
