
Golden book of world records,Soumya Agarwal,
उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय जम्प रोप खिलाड़ी एकलव्य अवार्डी उज्जैन की सौम्या अग्रवाल ने जंप रोप, डबल अंडर रोप में एक मिनट में 170 रोप करके वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से सुरभि कौर द्वारा डिक्लेयर कर प्रमाण पत्र सौंपा गया। दो वर्ष पूर्व 1 फ रवरी 2016 को सौम्या जम्प रोप में अपना नाम गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा चुकी हैं।
850 विद्यार्थियों की मौजूदगी में बनाया रिकॉर्ड
कोच मुकुंद झाला ने बताया कि पूर्व निगम अध्यक्ष प्रकाश चित्तौड़ा, आशीष मिश्रा, गोपाल माहेश्वरी, संजय ज्ञानी, गोविंद शर्मा, विभाष उपाध्याय, संजय अग्रवाल एवं स्कूल प्राचार्य सिस्टर रोशन एवं 850 विद्यार्थियों की मौजूदगी में रिकॉर्ड कायम किया गया। इस अवसर पर ऑल इंडिया सेक्रेटरी सुनिता जोशी, उज्जैन जिला जम्प रोप की ओर से समस्त खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षक मुकुंद झाला ने बधाई दी।
16 साल की उम्र में जीते 41 गोल्ड मेडल
व्यवसायी शिव अग्रवाल की पुत्री 16 वर्षीय सौम्या अग्रवाल कक्षा 11वीं की छात्रा है। 2016 में सौम्या अग्रवाल को मध्यप्रदेश खेल अलंकरण एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। सौम्या ने अब तक 41 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीते हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप पेरिस, पुर्तगाल में 5 गोल्ड, 4 सिल्वर एवं 5 कास्य पदक एवं साउटा एशियन चैम्पियनशिप नेपाल, भूटान में 5 गोल्ड मेडल, नेशनल चैम्पियनशिप में 19 गोल्ड, 3 सिल्वर पदक और डिस्ट्रिक्ट में 1 गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
पढ़ाई में भी अव्वल है सौम्या
सौम्या खेल गतिविधियों के साथ शिक्षा में भी अव्वल रही हैं। कक्षा 10वीं में 78 प्रतिशत अंक अर्जित कर उन्होंने 11वीं कक्षा में प्रवेश किया है। लगातार गोल्ड मेडल जीतने के कारण सौम्या को स्वर्ण परी के नाम से भी पुकारा जाने लगा है।
Read More News : बाबा महाकाल की सवारी और जन्माष्टमी एक दिन, 11 साल बाद बना है खास योग
Read More News : एडमिशन अलर्ट... आज चूके तो फिर एक साल करना होगा इंतजार
Published on:
30 Aug 2018 07:26 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
