
Mahakal Temple
उज्जैन। महाकाल दर्शन के लिए आने वाले भक्त और पर्यटकों को यात्री परिवहन व्यवस्था के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उनके लिए महाकाल क्षेत्र व आसपास विशेष ई-रिक्शा सेवा संचालित होगी। यात्री प्री-पेड बूथ से टिकट ले सकेंगे और ई-रिक्शा कर सुरक्षित सफर कर पाएंगे।
श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद मंदिर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप है। बेलगाम ऑटो और ई-रिक्शा के कारण रोज कई बार जाम लगता है वहीं पर्यटक-श्रद्धालुओं से मनमाना किराया भी वसूला जा रहा है। इस अव्यवस्था और मनमानी से लोग परेशान हैं। व्यवस्था में सुधार और पर्यटक-श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से उज्जैन सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड कंपनी द्वारा क्षेत्र में पीपीपी मॉडल पर ई-रिक्शा का संचालन की योजना तैयार की है।
हाल ही में रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल के लिए टेंडर भी जारी किया गया है। रेवेन्यु शेयरिंग मॉडल पर आधारित इस प्रोजेक्ट में यदि ई-रिक्शा संचालन के लिए एजेंसी तय होती है तो निकट भविष्य में महाकाल मंदिर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधरने के साथ ही यात्रियों को भी मनमाना किराया देने की मजबूरी से निजात मिल सकेगा।
यात्रियों को मिलेगी अच्छी सुविधा
-बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, महाकाल मंदिर के नजदीक सहित न्यूनतम 8 स्थानों पर प्री-पेड बूथ सुविधा उपलब्ध रहेगी।
-यात्री इन बूथ से निर्धारित राशि जमा कर ई-रिक्शा की बुकिंग कर सकेंगे। न उन्हें मनमाना किराया नहीं देना होगा और नहीं ई-रिक्शा के लिए यहां-वहां भटकना होगा।
-ट्रेकिंग व्यवस्था व केंद्रीयकृत नियंत्रण होने से यात्रियों को तुलनात्मक अधिक सुरक्षा मिलेगी।
-प्री-पेड बूथ से वाहन लेने पर इसका पूरा रेकॉर्ड रहेगा। मसलन चालक, वाहन क्रमांक आदि। यदि वाहन में कोई सामग्री छूटती या अन्य समस्या होती है तो चालक और वाहन तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
केंद्रीयकृत होगी व्यवस्था
-ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था पूरी तरह केंद्रीयकृत होगी। संचालन कंपनी इसके जरिए संचालन व नियंत्रण करेगी।
-शुरुआत में 250 ई-रिक्शा सड़क पर उतारे जाएंगे।
-यात्रियों के लिए अलग-अलग न्यूनतम 8 स्थानों पर प्री-पेड बूथ स्थापित व संचालित करना होगा।
-ऑटो के रूट निर्धारित रहेंगे। इन्हीं रूट पर, तय समय पर ई-रिक्शा चलेंगे।
-दो शिफ्ट में सुबह 6 से रात 10 बजे तक 16 घंटे यह सेवा चालू रखना होगी। तय शर्तों के आधार पर समय बढ़ा सकते हैं।
-यूसीटीएसएल द्वारा तय मानकों के आधार के ही ई-रिक्शा व प्री-पेड बूथ लग सकेंगे।
Published on:
12 Jun 2023 06:21 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
