
उज्जैन. कोरोना वायरस के चलते लगे कोरोना कर्फ्यू के बीच उज्जैन शहर में एक दिलदहला देने वाली वारदात हुई। यहां 5 युवकों ने एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी युवक लाठी डंडे बरसाते रहे और मरणासन्न हालत में जब घायल युवक को अस्पताल लाया गया तो इंदौर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या की वजह मवेशी पालन को लेकर होने वाला विवाद बताया जा रहा है। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
बेरहमी से पीटने का वीडियो हो रहा वायरल
घटना शहर के नीलगंगा इलाके के लोहार पट्टी की है। मृतक का नाम गोविंद नेकवान है जिसका कि मवेशी पालन को लेकर आकाश पिता प्रकाश भाट से विवाद हुआ था। विवाद की वजह पशुओं की शिकायत नगर निगम से किया जाना सामने आया है। बताया जा रहा है कि गोविंद ने आकाश के मवेशियों की शिकायत नगर निगम में की थी और इसी बात से गुस्साए आकाश भाट ने धोखे से उसे फोन कर बात करने के लिए बुलाया और अपने चार साथियों के साथ मिलकर लाठी-तलवार व डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की । आरोपी मरणासन्न होने तक गोविंद को पीटते रहे, जिस वक्त आरोपी गोविंद को पीट रहे थे तभी पास ही घर में मौजूद किसी शख्स ने घर की खिड़की से इस घटना का वीडियो बनाया है जो कि दिलदहला देने वाला है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लवायरल हो रहा है
वीडियो से हुई आरोपियों की पहचान, तलाश जारी
वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान लाला भाट, विशाल भाट, सागर भाट, दीपक व भय्यू के रुप में हुई है। सभी युवक वायरल वीडियो में गोविंद के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। मृतक के दोस्त ने पुलिस को बताया है कि गोविंद और आरोपियों के बीच पशु पालन को लेकर पहले से विवाद होते रहते थे और इस बार भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमें गोविंद को आरोपियों ने इतना पीटा कि उसकी जान चली गई।
देखें वीडियो- मध्यप्रदेश पत्रिका 14वां स्थापना दिवस सप्ताह में गायिका अंजनी ठाकुर के सुरों की सरगम
Published on:
30 May 2021 08:13 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
