
Mahavir Tapo Bhoomi,Dashmi ,Dharmasabha,Best Samyama Dharma,jain samaj
उज्जैन. पन्ना, मुंगा, माणिक, हीरा यह सब तो मात्र पत्थर हैं। इन रत्नों से भी ऊपर इंसान का अपना स्वयं का रत्न, संयम रत्न है। संयम रत्न धारण करने वालों को कोई रत्नधारण करने की जरूरत नहीं होती। नियमों को अपने हिसाब से तोडऩा मरोडऩा भी नहीं चाहिए।
यह बात तपोभूमि पर गुरुवार को आयोजित धर्मसभा में डॉ.प्रभा दीदी ने कही। दीदी ने कहा उत्तम संयम धर्म का जो पालन कर लेता है, वहीं मनुष्य रूपी भव को पार कर लेता है। पर्युषण पर्व में गुरुवार को उत्तम संयम धर्म की पूजा के साथ दस लक्षण धर्म की पूजा भी महावीर तपोभूमि में हुई। सुगंध दशमी के अवसर पर दिगंबर जैन समाज के सभी मंदिरों में विशेष साज-सज्जा एवं मण्डल की रचना की गई। महावीर तपोभूमि सिद्ध क्षेत्र को विशेष विद्युत सज्जा कर सजाया गया। इस बार तपोभूमि में अनोखा मण्डल बनाया गया है। 5 उपवास करने वालों में सुशीला देवी कासलीवाल के लिए भक्ति में कार्यक्रम के साथ विनती का कार्यक्रम रखा गया था, दशमी पर्व 2 दिन, 11 दिन के हुए पर्युषण: दिगंबर जैन समाज के सचिव सचिन कासलीवाल ने बताया कि उज्जैन के दिगंबर जैन समाज के कैलेंडरों में दशमी पर्व 2 दिन मनाया जा रहा है। दसलक्षण धर्म की 10 पूजा के साथ-साथ दशमी 2 दिन होने के कारण पर्युषण पर्व 11 दिन के हो गए हैं। ग्यारस भी 2 दिन मनाई जा सकती है, 2 तृतीया एक साथ होने के कारण पर्युषण 11 दिन के हो गए हैं।
फाजलपुरा में गणेश प्रतिमा खंडित, क्षेत्र में फैला तनाव
उज्जैन. फाजलपुरा क्षेत्र में गणेश प्रतिमा टूटने से गुरुवार को तनाव फैल गया। घटना के बाद संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नई प्रतिमा स्थापित की। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।
फाजलपुरा की गली नंबर १ निवासी शिव ठाकुर ने साथियों के सहयोग से गणेश प्रतिमा स्थापित की है। बीती रात असामाजिक तत्वों ने गणेश प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह क्षेत्रवासियों ने जब गणेश प्रतिमा को जमीन पर टूटा हुआ देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। घटना की सूचना लगने पर चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने भीड़ के आक्रोश को शांत किया। शिव ने बताया कि बुधवार रात २ बजे तक वे साथियों के साथ गणेश मंडप पर ही मौजूद थे। इसके बाद वे सोने के लिए घर गए। सुबह उन्हें घटना की सूचना मिली। टीआई अरविंद सिंह तोमर ने बताया कि टूटी प्रतिमा को विसर्जित कर नई प्रतिमा स्थापित की गई है। मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो।
Published on:
01 Sept 2017 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
