1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

The Kashmir Files के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पहुंचे महाकाल, अब इस फिल्म के लिए करने पहुंचे प्रार्थना

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री शनिवार को महाकाल दर्शन करने पहुंचे। यहां वो अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए प्रार्थना करने आए थे।

less than 1 minute read
Google source verification
vivek agnihotri in mahakal mandir

The Kashmir Files के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पहुंचे महाकाल, अब इस फिल्म के लिए करने पहुंचे प्रार्थना

फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री शनिवार को महाकाल के द्रशन करने बाबा के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के बाद नंदी हॉल से ही बाबा महाकाल का ध्यान भी लगाया। इस दौरान उन्होंने पंडित से माथे पर तिलक लगाया और पुष्पहार भी पहनकर पूजन अर्चन संपन्न किया।

बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना करने के बाद द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान हा कि मैंने द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म में शिव जी के बारे में काफी कुछ बताने का प्रयास किया था, जिससे विश्व के युवाओं को इस बारे में काफी जानकारी हुई थी।

यह भी पढ़ें- बीच सड़क पर बुजुर्ग महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, चलती कार रोककर बोनट पर बैठ गई, वीडियो वायरल


शिव दर्शन पर आधारित फिल्म बनाने की इच्छा

अब मैं अपनी अगली फिल्म शिव दर्शन पर बनाना चाहता हूं। जिसे विश्वभर के सभी लोग देखें और उन्हें भगवान शिव के बारे में सबकुछ पता चल सके। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया एक है, पूरा भारत एक है। वह जनकल्याण और मानव कल्याण के काम आए। यही कामना बाबा महाकाल से करने आया था कि वह मुझे इतनी शक्ति दें कि मैं अच्छे से भगवान शिव के दर्शन को विश्व पटल पर ला सकूं।


जल्द ही शुरु होगा प्रमोशन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में हम सभी जगह जाकर इस बारे में प्रचार प्रसार करने वाले हैं। शिव दर्शन पर दार्शनिक और चिंतन करने का बीड़ा हमने उठाया है। विवेक अग्निहोत्री ने बाबा महाकाल का पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में बने अन्य मंदिरों पर जाकर भी भगवान का आशीर्वाद लिया और फिर वह यहां से रवाना हो गए।