26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP ELECTION 2018 : दोनों प्रत्याशियों के लिए सबसे बड़ा चुनावी गणित

युवाओं के सामने पैर पसार खड़ी है बेरोजगारी तो कॉलेज भी शिक्षकों की कमी से जूझ रहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 16 Nov 2018, 12:39 PM IST

patrika

BJP,Congress,Congress leader,bjp mla,Candidate,Assembly Elections 2018,changemaker,

उज्जैन/ नागदा. नागदा-खाचरौद विधानसभा सीट से भाजपा के दिलीपसिंह शेखावत ने विधानसभा 2013 में कांग्रेस के दिलीपसिंह गुर्जर को 16115 मतों से शिकस्त दी थी। समूचे मध्य प्रदेश में विरले ही ऐसे विधानसभा क्षेत्र थे, जहां 10 हजार मत से हारे उम्मीदवारों को टिकट दिए गए थे। बता दें, कि 2008 में कांग्रेस के दिलीपसिंह गुर्जर ने भाजपा के शेखावत को 9892 मतों से परास्त किया था। उक्त आंकड़े केवल हार जीत का अंतर ही नहीं वर्तमान विधानसभा चुनाव के लिए दोनों प्रत्याशियों के लिए सबसे बड़ा चुनावी गणित है। बीते पांच सालों में शहर को करोड़ों की सौगाते तो मिली, लेकिन शहर के युवाओं को बेरोजगारी से जूझना पड़ता है। शासकीय कॉलेज में स्नाकोत्तर के नाम पर एमकॉम की पढ़ाई की जा सकती है, लेकिन वह भी शिक्षकों के अभाव से जूझ रहा है।

विधायक व प्रतिद्वंद्वी रहे जनता के बीच
क्षेत्र से विधायक दिलीपसिंह शेखावत हंै। वे क्षेत्र में सक्रिय रहे हंै। इसी प्रकार प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दिलीपसिंह गुर्जर बीते सालों में क्षेत्र में कांग्रेस का वोट बैंक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। नगर पालिका, उपज मंडी में भी भाजपा की हुकूमत काबिज रही है। शेखावत सामाजिक कार्यक्रमों में नजर आते हंै।

2013 का चुनाव परिणाम
दिलीपसिंह शेखावत भाजपा 78036
दिलीपसिंह गुर्जर कांग्रेस 61921
नयाबुद्दीन समाजवादी पार्टी 1975
कालूराम बहुजन समाज पार्टी 982
विक्रम व्यास निर्दलीय 9८0
हुकुमसिंह निर्दलीय 811
रामचंद्र परमार फारवर्ड ब्लॉक 699

स्नातकोत्तर के लिए केवल एमकॉम, वह भी बिना शिक्षक के
विद्यार्थियों के पढ़ाई के लिए शहर में शासकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज मौजूद है। वह भी शिक्षकों की कमी से जूझरहा है। नियुक्तियों के लिए कई बार छात्र नेताओं ने आंदोलन किया, लेकिन नतीजा सिफर रहा। ऐसा नहीं है, कि कॉलेज में स्नातकोत्तर की शिक्षा नहीं मिलती। स्नाकोत्तर कक्षाओं में पढ़ाने के लिए शिक्षकों की कमी है।

प्रमुख मार्गों पर होने वाली चोरियों पर नहीं है अंकु.श
जिले की श्रेणी में शामिल होने की तैयारी कर रहे नागदा के प्रमुख मार्गों पर आए दिन बड़ी-बड़ी चोरियां होना आम बात है। प्रशासन यह कहकर पल्ला झाड देता है, कि स्टॉफ की कमी के चलते चोरिया ट्रेस नहीं हो पाती। बीते दिनों वर्तमान विधायक ने शहर के प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की स्वीकृति लाने की बात कही थी, लेकिन वह भी ठंडे बस्ते में चली गई। इतना ही नहीं शहर के व्यापारियों ने कैमरे लगाने के लिए आधी राशि भुगतने का आश्वासन दिया था, लेकिन अमल नहीं हो सका।

2013 में प्रत्याशी की हार-जीत का अंतर
78036 मत मिले भाजपा के दिलीपसिंह शेखावत को
61921 मत मिले कांग्रेस के दिलीपसिंह गुर्जर को
16115 शेखावत की जीत का अंतर