12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन घरों के आगे सड़क गायब, चैंबर भी खुले

पहले सड़क खोदी, अब खुले चैंबर दे रहे हादसे को बुलावाटाटा कंपनी की ओर से किए जा रहे सीवरेज प्रोजेक्ट का काम बना शहरवासियों के लिए मुसीबत

2 min read
Google source verification
patrika

पहले सड़क खोदी, अब खुले चैंबर दे रहे हादसे को बुलावा टाटा कंपनी की ओर से किए जा रहे सीवरेज प्रोजेक्ट का काम बना शहरवासियों के लिए मुसीबत

उज्जैन. शहर में टाटा कंपनी की ओर से सीवरेज प्रोजेक्ट का काम शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। पहले सड़क खोदने से लोगों को निकलना दुभर हो गया तो, वहीं अब सीवरेज के लिए खोदे जा रहे चैंबर भी हादसे को बुला रहे है। कंपनी की ओर से चैंबर के लिए गहरे गड्ढे खोदे जा रहे है लेकिन कई जगह इन गड्ढों के आसपास न तो सूचना लगाई जा रही है न ही इन्हे सुरक्षित किया जा रहा है। इन खुले चैंबरों से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। वहीं खराब सड़क और चैंबर को लेकर लोग शिकायत कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
शहर में टाटा कंपनी की ओर से सवा चार सौ करोड़ से सीवरेज प्रोजेक्ट का काम किया जा रहा है। कंपनी की ओर से इंदौर रोड की कॉलोनियों से पाइपलाइन डालने का काम शुरू किया गया है। कंपनी बीच सड़क को खोदकर पाइप डाल रही है। सड़क खुदाई के कारण मिट्टी के ढेर सड़क के दोनों ओर डाले जा रहे हंै। वहीं पाइप डलने के बाद खोदे गए गड्ढों का समतलीकरण भी नहीं कर रहे हैं। इंदौर रोड पर विद्या नगर, संतनगर ब्रजधाम व शिवाजी पार्क नगर में सड़क खुदाई के कारण रहवासी खासे परेशान हैं। यहां मिट्टी सड़क के ढेर सड़क के दोनों ओर रखे हैं तो कहीं खोदी गई सड़क की मिट्टी बैठने से गड्ढे हो गए। ऐसे में क्षेत्र में लोगों को निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं अब टाटा कंपनी की ओर से पाइप लाइन के लिए चैंबर निर्माण में भी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। जिन इलाकों में पाइपलाइन मिल रही है वहां बड़े गड्ढे किए गए हैं। यह गड्ढे चार से आठ फीट तक गहरे हैं। कंपनी की ओर से इनके चारों ओर मिट्टी डालकर छोड़ दिया जा रहा है। इन गड्ढों में वाहन चालकों के गिरने की आशंका बनी हुई है। वहीं कॉलोनियों में बनाए जा रहे चैंबर के लिए खोदे जा रहे छोट्े गड्ढों को भी नहीं भरा जा रहा है। न ही बनाए गए चैंबरों को ढंका जा रहा है। ऐसे में यह चैंबर भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। रहवासी बता रहे हैं कि सड़क नहीं बनाने से पहले ही परेशान थे अब यह चैंबर भी दिक्कत खड़ी कर रहे हैं। इन्हें जल्द ठीक करने का काम कंपनी कर्मचारियों को कह रहे हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
न सड़क बना रहे हैं न गड्ढों को ठीक
टाटा कंपनी की ओर से अब तक करीब एक दर्जन कॉलोनी में गड्ढे खोदकर पाइप लाइन डाल चुकी है। बताया जा रहा है कि यह खुदाई करीब ४० से ४५ किमी से ज्यादा की है। इतनी ज्यादा सड़क खुदाई के बाद भी अभी तक कंपनी की ओर से सड़क सुधारने का काम शुरू नहीं किया गया है। यही नहीं जो सड़क खोदी गई हो उसका लेवल तक भी ठीक नहीं किया।
&कंपनी को सुरक्षा के साथ काम करने के निर्देश हैं। अगर कहीं चैंबर खुले होने से लोगों को परेशानी है तो इसे दिखवा लेते हैं।
- धर्मेद्र वर्मा, इइ पीएचई