24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनआशीर्वाद यात्रा में सक्रिय बाहरी गैंग, नेताओं को बना रही शिकार

पुलिस ने आवेदन लेकर दबाए मामले, अब भी पुष्टि के लिए नहीं तैयार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 16 Jul 2018, 8:22 AM IST

patrika

Police, bike, thief, MP house, theft

उज्जैन. 12 सौ पुलिस कर्मी और दो दर्जन खुफिया विभाग के अधिकारी मौजूद होने के बाद भी शनिवार को नानाखेड़ा स्टेडियम और शहर में लोगोंं की भीड़ का फायदा उठाते हुए राजस्थान और प्रदेश के अन्य शहरों से आए जेबकतरों ने आधा दर्जन नेताओं की जेब काट कर रुपए और मोबाइल चुरा लिए। पीडि़त नेताओं ने नानाखेड़ा, नीलगंगा और महाकाल थाने में इसकी रिपोर्ट करना चाही परंतु पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामलों को दबाना चाहा।

आधा दर्जन नेताओं को बनाया शिकार

सिंधी कॉलोनी चौराहा पर भीड़ का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने पार्षद पति दीपक बैलानी की जेब काट २७ सौ रुपए नकद उड़ा दिए। सिंधी कॉलोनी चौराहे पर ही भाजपा कार्यकर्ता संतोष चाउसे मोबाइल और नानाखेड़ा स्टेडियम में अमित शाह के भाषण के दौरान नगर निगम एल्डरमैन विवेक उदगीर का मोबाइल बदमाशों ने जेब से उड़ा दिया। इंदौर से यात्रा में शामिल होने आए विवेक तोलानी का भी बदमाशों ने महाकाल मंदिर के पास से पर्स चुरा लिया। इसी तरह आगर के गांव से आई महिला का भी पर्स बदमाशों ने चूरा लिया। सभी ने नानाखेड़ा, नीलगंगा और महाकाल थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाना चाही परंतु पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर इनके चोरी हुए सामान खोजने का दावा किया है।

आरक्षक की बाइक चोरी

महाकाल थाना आरक्षक सुरेन्द्र जाधव पिता बैजनाथ ने ड्यूटी के दौरान बाइक महाकाल मंदिर एटीएम के पास रखी थी शाम को जब ड्यूटी खत्म होने के बाद वे बाइक लेने पहुंचे तो वहां से बाइक गायब थी। पीडि़त आरक्षक ने इसकी रिपोर्ट महाकाल थाने में दर्ज करवाई है।

कोटा और इंदौर के बदमाश हिरासत में
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बस स्टैंड व सभा स्थल के आसपास घूम रहे आधा दर्जन बदमाशों को हिरासत में लिया है। जिनमें से दो बदमाश कोटा राजस्थान और तीन बदमाश इन्दौर के बताए जा रहे हैं। पुलिस को जानकारी लगी है कि पकड़ाए बदमाश बाइक चोर है जो जन आशीर्वाद यात्रा में आए लोगों की जेब साफ करने के लिए उज्जैन पहुंचे थे। हालांकि फिलहाल पुलिस ने इसकी पुष्टी नहीं की है।