5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाशिवरात्रि पर महाकाल में उमड़ेगा सैलाब, 10 दिन में 1 करोड़ 20 लाख लोगों ने किए दर्शन

नववर्ष की तर्ज पर प्रबंध समिति कराएगी सभी को सुलभ दर्शन....

2 min read
Google source verification
25_12_2022-mahakal_temple_ujjain_devotees_20221226_153834.jpg

Mahakaal

उज्जैन। नए साल का पहला दिन बाबा महाकाल के दर्शनार्थियों का सैलाब देखते ही बनता था। प्रबंध समिति की ओर से सुलभ दर्शन की व्यवस्था की गई थी। इसलिए सभी को बिना असुविधा और परेशानी के अच्छे से दर्शन हुए। वही प्रक्रिया इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च को दोहराई जा सकती है। बता दें कि नववर्ष के एक माह 10 दिन यानी 1 जनवरी से 10 फरवरी तक 1 करोड़ 20 लाख भक्तों ने दर्शन किए हैं। जल्द वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होगी।

प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन के लिए प्रयास किए जाते हैं। मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने व दर्शनार्थियों के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी कटिबद्ध हैं। महाकाल महालोक के निर्माण के बाद दर्शनार्थिंयों की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। सुबह 6 बजे से पूर्व ही दर्शन दर्शनार्थी कतारबद्ध हो जाते हैं। सामान्य रूप से भी प्रतिदिन लगभग डेढ़ से 2 लाख दर्शनार्थियों द्वारा भगवान के दर्शन किए जाते हैं। विशेष पर्व के दिनों व अवकाश के दिनों में भी श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है। जैसे 31 दिसंबर 2023 व 1 जनवरी 2024 को श्री महाकालेश्वर भगवान की चलित भस्म आरती में लगभग 45 हजार व प्रात: 6 बजे से रात्रि शयन आरती तक लगभग 8 लाख 10 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। मकर संक्रान्ति के अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी भक्तगण श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आए।

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा अवसर पर सप्ताह भर हुए आयोजन- अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर मंदिर परिसर में एक सप्ताह यानी 17 से 22 जनवरी तक आयोजन हुए। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई थी। इस दौरान भी लगभग 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। महाकालेश्वर मंदिर का वातावरण शिवमय के साथ राममय हो गया।

गणतंत्र दिवस के बाद 10 लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर आए

गणतंत्र दिवस 26, 27 व 28 जनवरी को 10 लाख 45 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। 1 जनवरी से लेकर 10 फरवरी तक श्रद्धालुओं के आगमन का आंकड़ा 1 करोड़ 20 लाख से अधिक तक पहुंच गया।

सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए

मंदिर प्रबंध समिति द्वारा कम समय में भगवान महाकाल के दर्शन हों इसके लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समिति ने शिकायत दर्ज करने के लिए मंदिर प्रबंध समिति की वेबसाइट www. shrimahakaleshwar. com के साथ टोल फ्री नंबर 18002331008 भी जारी कर रखे हैं।