
Durga Puja,Navaratri,Siddhi Yoga,Shardhi Navaratri,
उज्जैन. शारदीय नवरात्रि गुरुवार से प्रारंभ हो रहीं है। सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ नवरात्रि में घटस्थापना और माताजी की स्थापना के साथ पूरे नौ दिनों पूजा, आराधना और अनुष्ठानों का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। नवरात्रि के नौ दिनों में 5 बार रवि,2 बार सर्वार्थ सिद्धि योग। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 21 सितंबर गुरुवार को हस्त नक्षत्र शुक्ल योग गौकरण तथा कन्या राशि के चंद्रमा के साथ आ रही है। इसी दिन से शारदीय नवरात्रि भी आरंभ होंगे। इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिनों के हैं, जिसमें पंचमी तिथि अहोरात्र है। इस कारण यह नवरात्रि विशेष फलदायक व कार्यसिद्ध करने वाली रहेगी। विशेष बात यह है कि इन नौ दिनों में पांच बार रवि योग तथा दो बार सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। साथ ही गुरुवार के दिन होने वाली घटस्थापना अपने आपमें पूर्ण मानी जाती है। चूंकि नौ दिनों की पूर्णता लिए यह नवरात्रि मूलरूप से शक्ति की साधना के साथ-साथ कुलदेवी की कृपा प्राप्त करने वाला भी समय माना जाता है। इसमें भी जब विशेष संयोग बनते हों, तो नवरात्रि शुभ-लाभ के साथ-साथ मनवांछित फल प्रदान करने वाली मानी गई है।
गुरुवार के दिन हस्त नक्षत्र में घट स्थापना के साथ शक्ति उपासना का पर्व काल शुरु होगा। गुरुवार के दिन हस्त नक्षत्र में यदि देवी आराधना का पर्व शुरू होए तो यह देवीकृपा व ईष्ट साधना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है।शारदीय नवरात्र पर्व की शुरुआत के साथ पूजन-अर्चन,अनुष्ठान,माता आराधना के साथ नवरात्रि उत्सव में गरबों की धूम प्रारंभ हो जाएगी। मंदिरों को सजाने-संवारने के साथ ही आकर्षक सजावट की गई है। 9 दिनों तक युवक- युवतियां पांडालों में गरबा करेंगे। लिहाजा शहर में गरबा पांडालों की तैयारियां हो रही हैं। शहर के कई स्थानों पर गरबों का आयोजन किया जाता है।
महासंयोग में नवरात्रि का पर्व
इस बार नवरात्रि महासंयोग लेकर आ रही है । नवरा त्रि के 9 दिन सुख समृद्धिदायक होंगे। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से 21 सितंबर गुरुवार को शारदीय नवरात्र का आरंभ होगा। शारदीय नवरात्र शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का पर्व 21 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर को समाप्त होगा। इस बार माता का आगमन व गमन जनजीवन के लिए हर प्रकार की सिद्धि देने वाला है।
शहर में ३०० से अधिक स्थानों पर आयोजन
नवरात्रि में ३०० से अधिक स्थानों पर नवरात्रि पर घटस्थापना,माताजी की स्थापना के साथ इनमें से १२५ से अधिक स्थानों पर गरबे के अलावा अन्य सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
पार्थिव दुर्गा अर्चन अनुष्ठान
दाक्षायणी द्वादशा शिवा सती माता मंदिर सती में शारदीय नवरात्रि उत्सव और पार्थिव दुर्गा अर्चन अनुष्ठान का आयोजन गुरुवार से होगा। पुजारी जगदीशचंद्र ने बताया कि घटस्थापना और ध्वजारोहण के साथ नवरात्रि उत्सव की शुरुआत होगी।
अशोक नगर में विविध आयोजन
मां जय दुर्गा जागरण समिति की ओर से अशोक नगर में नवरात्रि उत्सव मनाया जाएगा नवरात्रि में प्रतिदिन मां की पूजा-अर्चना,आराधना के साथ कवि सम्मेलन,मालवी लोक गीत-नृत्य,आर्केंस्ट्रा और अन्य कार्यक्रम होंगे।
कलशयात्रा से कार्यक्रम की शुरुआत
शक्तिपीठ हरसिद्धि माता मंदिर पर ४३ वां नवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। हरसिद्धि मंडल की ओर से महोत्सव में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष प्रमेंद्र यादव और प्रवक्ता कमलेश ताम्बी ने बताया कि गुरुवार को प्रात: ८ बजे कलशयात्रा का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ प्रात: १० होगा। रात ८ बजे मंच पूजन और सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद २२ सितंबर से २९ सितंबर तक विविध सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
गुजरात की तर्ज पर होंगे गरबे
झूलेलाल भक्त मंडल की ओर गुजरात व सौराष्ट्र की तर्ज पर म्यूजिकल साउंड के बीच गरबों के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना होगी। आयोजन में फ्री स्टाईल गरबों की भी धूम रहेगी।
झूलेलाल भक्त मंडल की महिलाओं द्वारा प्रथम बार मोहनलाल वासवानी व दयालदास लालवानी के नेतृत्व में अनीता राजवानी के संयोजन में अंबिका टू लाईट होटल फाजलपुरा पुलिस लाईन के सामने 23 सितंबर से 26 सितंबर तक गरबों का आयोजन होगा। इसमें निर्णायकों द्वारा बेस्ट कपल, बेस्ट क्वीन, व बेस्ट ड्रेस के आधार पर विजेता प्रतिदिन चुना जाएगा। दर्शकों से प्रश्नोत्तरी का आयोजन होगा, सही जवाब देने वाले दर्शक को पुरस्कृत किया जाएगा।
कालिदास अकादमी में नवरंग डांडिया
नवरंग सांस्कृतिक संस्था की ओर से नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व इस बार कालिदास अकादमी में द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। नवरंग सांस्कृतिक संस्था
द्वारा आयोजित गरबों के लिए कालिदास अकादमी में पूर्व मंत्री शिवनारायण जागीरदार ने मंच स्थल का पूजन किया।
घट स्थाना का मुहूर्त
प्रात: ६.३० से ८ बजे तक शुभ
प्रात: ११ से १२.३० बजे तक चर
दोपहर १२.३० से २ बजे तक लाभ
दोपहर २ से ३.३० बजे तक अमृत
शाम ५ से ६.३० बजे तक शुभ
Published on:
20 Sept 2017 08:17 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
