
railway station,train,Ujjain,Good News,bridge construction,nagda,
नागदा. रेलवे स्टेशन नागदा पर मौजूदा प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 पर अतिरिक्त ब्रिज का निर्माण होगा। उक्त निर्माण रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए किया जा रहा है। निर्माण होने के बाद से यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यात्रियों की आवश्यकता को देखते हुए मंडल द्वारा ब्रिज निर्माण को स्वीकृति दे दी गई है। योजना का कार्य भी प्रारंभ हो गया है। वर्तमान में उक्त प्लेट फार्म पर जाने के लिए महज एक ही ब्रिज है। जिससे उक्त ब्रिज पर अधिक दबाव रहता है व भीड़ अधिक होने से यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। ब्रिज का निर्माण होने से अन्य ब्रिजों पर दबाव नहीं बढ़ेगा। प्लेट फार्म नं 4 व 5 पर दिनभर में लगभग आधा दर्जन ट्रेन का स्टापेज है। जिसमें मुख्य पैसेंजर ट्रेन अधिक है। उज्जैन-दाहोद मेमू ट्रेन, बीना-नागदा गुना ट्रेन, भोपाल-दाहोद डेमू आदि कई एक्सप्रेस ट्रेन भी आती है। प्लेटफार्म पर एक अतिरिक्त ब्रिज का निर्माण होने से वृद्ध व महिला यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। असर इन यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है। प्लेटफार्म पर ब्रिज निर्माण के साथ ही लिफ्ट लगने का मार्ग भी प्रश्त होगा। इस प्लेट फार्म पर वर्तमान में एक भी स्टॉल नहीं है। चूंकि प्लेट फार्म पर सुविधा नहीं होने के कारण यहां पर यात्री कम आते है तथा कुछ ही ट्रेनों का स्टॉपेज है, लेकिन अब ब्रिज का निर्माण होने से प्लेटफार्म पर रौनक भी बढ़ेगी, साथ ही विकास भी होगा।
प्लेटफार्म नंबर 1 से जुड़ेगा
प्लेट फार्म नं 4 व 5 पर जाने के लिए बनाया जा रहे ब्रिज को प्लेटफॉर्म नं 1, 2 व 3 पर स्थित आरपीएफ थाने के पास वाले ब्रिज से जोड़ा जाएगा। जिस कारण अब यात्री टिकट लेकर सीधे प्लेटफार्म नं 4 व 5 पहुंच जाएगा। वर्तमान में उक्त प्लेटफार्म पर जाने के लिए एक ही ब्रिज है वह भी घूमकर जाना पड़ता है, जिससे यात्री टिकट घर से प्लेटफार्म तक पहुंचने में लगभग 15 मिनट का समय लगता है।
नागदा जंक्शन पर मौजूद प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 पर जाने के लिए एक अतिरिक्त ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। प्लेटफॉर्म पर ब्रिज निर्माण की आवश्यकता के साथ मांग भी की जा रही थी।
जितेंद्र कुमार जयंत, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम मंडल पश्चिम रेलवे
Updated on:
21 Feb 2019 12:45 am
Published on:
21 Feb 2019 08:03 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
