
Nrishinha jayanti,
उज्जैन. नृसिंह जयंती पर रात्रि 11 बजकर,11 मिनट,11 सेकंड पर उज्जैन के साथ 7 देशों में एक साथ अंतरराष्ट्रीय महानाद योग चिकित्सा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उज्जैन में सिद्धा आश्रम नृसिंह घाट पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
उज्जैन को विश्व स्तर पर वैज्ञानिक रूप से पृथ्वी के नाभि केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित करने, मां शिप्रा के संरक्षण एवं आइएसटी इंडियन स्टैंडर्ड टाइम को उज्जैयिनी से करवा कर यूनेस्को द्वारा उज्जैयिनी को विश्व धरोहर के रूप में मान्यता देने, सकल विश्व कल्याण की कामना के साथ महानाद योग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा ओंकारनाथ का महत्व, मंत्र चिकित्सा की जानकारी देने के साथ सामूहिक महानाद हुआ। इस अवसर पर डॉ. आरएस शर्मा, डॉ.एके द्विवेदी, डॉ.पीएन मिश्रा, लीली डाबर, डॉ. अतुल भट्ट, विजय कौशिक, ब्रिज शर्मा, सरोज अजय कौशिक आदि मौजूद थे। संचालन रूपाली चव्हाल एवं विथिका कौशिक ने किया। आभार स्वामी प्रणवानंद ने माना।
बच्चों को योग प्राणायाम के साथ दो संस्कार निर्माण की दी जानकारी
उज्जैन. सागर आराधना भवन खाराकुआं में नवकार सेवा संस्थान जूनियर किड्स विंग की ओर से बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। इसमें वीरबाला छाजेड़ ने बच्चों को योग प्राणायाम के साथ दो संस्कार निर्माण की जानकारी दी। इस अवसर पर श्वेता भंडारी, अनीता मेहता, आशा पालरेचा, कुसुम जैन आदि मौजूद थे।
सफल ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी का बनाया कीर्तिमान
उज्जैन. मेडिकल हब के रूप में तेजी से उभर रहे इंदौर का गौरव पूरे सेन्ट्रल इंडिया में ओल्ड पलासिया स्थित मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिचर्स सेंटर ने बढ़ाया है। यहां के आर्थोपेडिक डॉक्टर्स के पैनल में जुड़े जाने-माने आर्थोपीडिक सर्जन्स ने 1000 सफल ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी करने का कीर्तिमान बनाया है और हॉस्पिटल की इस सफलता से सैकड़ों लोगों के जीवन में खुशियां लौट आई हैं, जो सर्जरी के पूर्व घुटनों एवं कूल्हों के ज्वाइंटस के असहनीय दर्द से कराहते हुए जीवन में निराशा के भाव महसूस कर रहे थे। अस्पताल के चीफ रिप्लेसमेंट सर्जन डा. हेमंत मंडोवरा ने बताया कि अब हड्डी रोग विभाग में 24 घंटे सातों दिन सेवा के साथ ही इमरजेंसी सुविधा देने को पूरी टीम है, जिसमें डॉ पंकज व्यास, डॉ. नीरज वलेचा, डॉ. अनुराग पनवेल, डॉ अरविन्द कुमार वर्मा, डॉ. विशाल यादव हैं। डॉ. मंडोवरा प्रत्येक सोमवार, गुरुवार को डॉ. साबू क्लीनिक फ्रीगंज उज्जैन में भी अपने सेवाएं दे रहे हैं।
Published on:
30 Apr 2018 08:01 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
