
नृसिंह जयंती महोत्सव
बीकानेर . 'खम्भ फाड़कर प्रकट्य भये प्रभु, यह अचरज तेरी माया...भक्त प्रहलाद बचायो।' नृसिंह भगवान भक्त प्रहलाद को बचाने के लिए खम्भ को चीरकर बाहर निकले तो चारों ओर जयकारे गूंज उठे।
भगवान ने अधर्म का पर्याय बने हरिण्यकश्यप का वध कर धर्म की पताका फहराई। धर्म और अधर्म के बीच की यह लड़ाई शनिवार को शहर में साकार हुई। अवसर था नृसिंह जयंती महोत्सव का। नृसिंह भगवान की लीला देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। कई स्थानों पर मेले भरे।
शाम पांच बजे बाद हरिण्यकश्यप, प्रहलाद व नृसिंह भगवान के स्वरूप का अवतरण हुआ। शाम को प्रतीकात्मक तौर पर नृसिंह भगवान ने हरिण्यकश्यप को अपनी जंघाओं पर रखकर उसका वध किया तो चारों ओर नृङ्क्षसह भगवान के जयकारे गूंज उठे। इससे पूर्व सुबह सभी नृसिंह मंदिरों में पंचामृत अभिषेक व पूजन के अनुष्ठान हुए। अलग-अलग पोशाकों में नृसिंह भगवान का शृंगार किया गया। शाम को पंचामृत का वितरण किया गया। रात को आरती की गई।
हिरणा-कृष्णा गोविन्दा प्रहलाद भजे....
शहर में सुबह से ही 'हरिणा-कृष्णा गोविन्दा प्रहलाद भजेÓ की ध्वनि गूंजने लगी। गली-मोहल्लों में छोटे बच्चों में अधिक उत्साह रहा। शाम पांच बजे बाद से हरिण्यकश्यप का रूप धरे युवा निकले। विशेष पोशाक व मुखौटे धारण किए हरिण्यकश्यप हवा में कौड़ा लहराता रहा।
बीच-बीच में भक्त प्रहलाद के जयकारे गूंजते रहे। नगाड़ों की ताल पर हरिण्यकश्यप ने कौड़े के साथ नृत्य किया। शाम छह बजे बाद मेलों में भगवान नृसिंह स्वरूप का अवरतरण हुआ। उनके दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी।
यहां भरे मेले
लखोटिया चौक, डागा चौक, लालाणी व्यासों का चौक, नत्थूसर गेट बाहर, दुजारियों की गली, गोगागेट स्थित गायत्री माता मंदिर परिसर, नत्थूसर बास सहित कई स्थनों पर मेले भरे। वहीं पब्लिक पार्क परिसर के सामने नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। सीताराम गेट के अंदर गौरी शंकर महादेव मंदिर के आगे मेला भरा। आरती व पूजन की गई तथा पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया।
इनकी रही भागीदारी
लखोटिया चौक में कथा को भैंरूरतन, नरेश कलवाणी व पियूष पुरोहित ने साकार किया। इसी तरह डागा चौक में विवेक जोशी, भावीन किराड़ू व रवि कुमार रंगा ने, नत्थूसर गेट बाहर मेले में गोविन्द पुरोहित, रुद्रनारायण व महेश पुरोहित ने एवं लालाणी व्यासों के चौक में मेले में गोपाल बिस्सा, कुलवीर बिस्सा व योगेश पुरोहित ने स्वरूप धरे।
Published on:
29 Apr 2018 09:31 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
