26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेढ़ साल बाद फिर IAS के हाथ नगर निगम की कमान, अभिलाष मिश्रा बने निगमायुक्त, आज संभालेंगे पद

Transfer Ujjain: आशीष पाठक को इंदौर उपरिवहन आयुक्त की दी जिम्मेदारी, टैगोर और रावत को अपर आयुक्त बनाया

2 min read
Google source verification
10 IAS अधिकारियों का तबादला Media (Photo-IANS)

10 IAS अधिकारियों का तबादला Media (Photo-IANS)

Transfer: करीब डेढ़ वर्ष बाद उज्जैन नगर निगम की कमान फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के हाथ में होगी। शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा 2017 बैच के युवा अधिकारी अभिलाष मिश्रा को निगमायुक्त पदस्थ किया है। मिश्रा मंगलवार को पदभार संभालेंगे। इधर, निगमायुक्त आशीष पाठक को इंदौर का उप परिवहन आयुक्त की जिमेदारी सौंपी है।

शासन ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के साथ बड़ी संया में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। इसमें उज्जैन में महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल हुए हैं। आइएएस मिश्रा को उज्जैन निगमायुक्त पद पर स्थानांतरित किया है। वर्तमान में वह इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त पद पर कार्यरत थे।

महिदपुर में एसडीएम रह चुके हैं मिश्रा

मिश्रा इससे पहले भी उज्जैन जिले में पदस्थ रह चुके हैं। कुुछ वर्ष पूर्व वह महीदपुर में चार महीने एसडीएम की जिमेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा, महू एसडीएम व बैतुल जिला पंचायत सीईओ भी रह चुके हैं।

पाठक के कार्यकाल में मिला स्वच्छता अवार्ड

उज्जैन शहर का स्मार्ट सिटी में चयन होने के बाद से यहां नगर निगम आयुक्त की जिमेदारी आइएएस अधिकारी को दी जा रही थी। 31 दिसंबर 2023 को राज्य प्रशासनिक सेवा 2007 बैच के अधिकारी आशीष पाठक को उज्जैन नगर निगम में अपर आयुक्त से स्थानांतरित करते हुए निगमायुक्त पदस्थ किया था। उनसे पूर्व उज्जैन वर्तमान कलेक्टर रौशन कुमार सिंह नगर निगम आयुक्त थे। पाठक के कार्यकाल में उज्जैन को सुपर स्वच्छता लीग का बड़ा खिताब मिला है।

टैगोर की उज्जैन वापसी, रावत भी आए

नगर निगम को दो नए अपर आयुक्त भी मिले हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा 2006 बैच के अधिकारी संतोष टैगोर और 2017 बैच के भूपेंद्र रावत को निगम में अपर आयुक्त पदस्थ किया है। टैगोर वर्तमान में शाजापुर जिला पंचायत सीईओ और रावत संयुक्त कलेक्टर बड़वानी पदस्थ हैं। टैगोर पूर्व में भी उज्जैन में एडीएम, निगम अपर आयुक्त पदस्थ रह चुके हैं।

इनका हुआ उज्जैन स्थानांतरण

नाम - उज्जैन में - वर्तमान में

अतेंद्रसिंह गुर्जर (२००८) अपर कलेक्टर जिपं सीईओ श्योपुर

शाश्वत शर्मा (२०१४) अपर कलेक्टर संयुक्त कलेक्टर धार

पवन बारिया (२०११) संयुक्त कलेक्टर संयुक्त कलेक्टर भोपाल

संदीप सिंह (२०११) संयुक्त कलेक्टर अपर सचिव

संजीव पांडेय (२०१७) संयुक्त कलेक्टर संयुक्त कलेक्टर सिंगरोली

कृतिका भीमावत (२०१९) संयुक्त कलेक्टर उपायुक्त उज्जैन नगरनिगम

श्रेयस गोखले (२०१९) उपसंचालक धर्मस्व संयुक्त कलेक्टर रीवा

जिले को सात अपर व संयुक्त कलेक्टर भी मिले

शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को जिले में अपर कलेक्टर व संयुक्त कलेक्टर पद पर भी स्थानांतरित किया है।