16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चरक अस्पताल में अब टोकन सिस्टम से इलाज

400 साइन बोर्ड लगेंगे, डॉक्टर को दिखाने के लिए नहीं लगाना पडेग़ी कतार, गर्भवतियों को नहीं भटकना पड़ेगा इधर से उधर

2 min read
Google source verification
patrika

400 साइन बोर्ड लगेंगे, डॉक्टर को दिखाने के लिए नहीं लगाना पडेग़ी कतार, गर्भवतियों को नहीं भटकना पड़ेगा इधर से उधर

उज्जैन. चरक अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं और मरीजों की सुविधा को देखते हुए साइन बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया है। इनके लगने के बाद मरीज एवं परिजनों को इधर से उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा जल्द ही चरक अस्पताल में महिलाओं और बच्चों को टोकन वितरित किए जाएंगे, जिसके आधार पर वे डॉक्टर को दिखाएंगे।
६ मंजिला चरक अस्पताल में वर्तमान में मरीजों को ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने से लेकर, भर्ती होने से डिस्चार्ज तक ऊपर से नीचे तक के चक्कर लगाने पड़ते हैं। भवन में किस मंजिल पर कौन-सी सुविधा की जानकारी नहीं होने की वजह से मरीज एवं परिजनों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही लिफ्ट का भी दुरुपयोग होता है, जिसके चलते अस्पताल प्रशासन ने चरक अस्पताल की प्रत्येक मंजिल पर साइन बोर्ड लगाने का निर्णय लिया है। इन साइन बोर्ड में मरीजों को ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने से लेकर भर्ती होने, सोनोग्राफी रूम, एक्स-रे, आइसीयू, एसएनसीयू, शिशु आइसीयू, विभिन्न वार्ड, ओटी, लेबर रूम, पैथालॉजी लैब, एंबुलेंस मिलने का स्थान, वाटर कूलर, फायर फाइटर, एसी, जन्म पंजीयन कक्ष, नार्मल डिलिवरी महिला भर्ती वार्ड, सीजेरियन डिलिवरी भर्ती वार्ड, शिशु भर्ती वार्ड सहित अन्य कक्ष-वार्डों की जानकारी और प्रक्रिया का उल्लेख रहेगा। इसे पढ़कर यहां पहुंचने वाले मरीजों एवं परिजनों को पैथालॉजी जांच, सोनोग्राफी, उपचार, दवाई आदि के लिए भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
महिलाओं को वितरित किए जाएंगे टोकन- चरक अस्पताल में रोजाना 400 से अधिक महिलाएं एवं बच्चों की आेपीडी रहती है। डॉक्टर को जल्दी दिखाने की होड़ में ये महिलाएं कतार बनाकर खड़ी रहती हैं, जिस वजह से यहां अव्यवस्थाएं फैलती हैं और मरीजों को भी परेशान होना पड़ता है, जिसके चलते चरक मरीजों के लिए टोकन सिस्टम आरंभ किए जाने का निर्णय लिया गया है। ये टोकन उन्हें ओपीडी पर्ची बनवाने के साथ ही वितरित किए जाएंगे। ओपीडी कक्ष के बाहर लगी स्क्रीन में टोकन नंबर आने के बाद चिकित्सक उन्हें देखेंगे। महिलाओं को नंबर आने तक इंतजार करने के लिए बैठक व्यवस्था भी की जाएगी। इससे उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा।
इसी सप्ताह से शुरू करने के प्रयास
&वर्तमान में भी महिलाओं को कर्मचारी बैठकर आराम करने के लिए कहते हैं, लेकिन वे मानती नहीं हैं। टोकन सिस्टम आरंभ करने के बाद उनकी परेशानी कम होगी। टोकन के आधार पर ही उनका नंबर आएगा। ये टोकन डॉक्टर के पास जमा होंगे। टोकन सिस्टम इसी सप्ताह से शुरू करने के प्रयास कर रहे हैं।
डॉ.संगीता पल्सानिया, अस्पताल प्रभारी, चरक
आज से लगंेगे बोर्ड
&साइन बोर्ड छप कर आ चुके हैं। इन्हें शुक्रवार से अस्पताल में लगाया जाएगा। 400 साइन बोर्ड अस्पताल के विभिन्न हिस्सो में लगाएगें जाएगें। जिनमें अस्पताल संबंधित सारी जानकारी होंगे।
डॉ.राजू निदारिया, सीएमएचओ