2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने कांग्रेसियों ने की मांग

गत दिवस हुए वाद-विवाद की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

less than 1 minute read
Google source verification
Hospital, Doctor, Congress, BJP, Politics, Charge, Minister, Former Minister, MP, Legislative Assembly, Tri-departmental Minister, CM, PM

अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने कांग्रेसियों ने की मांग

सिवनी. इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी में मरीजों के इलाज में आए दिन बरती जा रही लापरवाही व स्वास्थ्य कर्मी द्वारा मरीज व उनके परिजनों के साथ की जा रही बदसलूकी के साथ व्याप्त अव्यवस्थाओं में सुधार लाने की मांग को लेकर बुधवार को युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
युवा कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं में राजिक अकील, आनंद पंजवानी आदि ने बताया कि जिला चिकित्सालय में उपचार कराने पहुंचने वाले अधिकांश मरीजों के साथ आए दिन लापरवाही बरती जा रही है। डॉक्टर मरीजों का तत्काल प्राथमिक उपचार न करते हुए अपनी सुविधा के अनुसार उपचार करते हैं। इसके साथ ही डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मी द्वारा दुव्र्यहार किए जाने का आरोप भी लगाए हैं।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि गत दिवस सड़क दुर्घटना में घायलों के उपचार में जहां लापरवाही बरती गई वहीं मरीज के परिजन के साथ अनावश्यक रूप से वाद-विवाद किया गया। इस मामले की जांच समिति गठित कर निष्पक्ष रूप से की जाए जिससे पीडि़त को न्याय एवं दोषियों के साथ उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं की पुर्नवृत्ति आने वाले समय में न हो और मरीजों का समुचित उपचार हो इसकी मांग की गई है।
इस मौके पर विपिन यादव, अप्पू ठाकुर, शाहिद खान, अमोल चौरसिया, रानू खान, शाहिद, मिजऱ्ा फैसल, संदेश बस्सा, तबरेज़ अली, देवू सक्सेना, सुमित मिश्रा, रिंकू माना ठाकुर, अंकित रजक, राहुल बघेल, असलम,जीवन सनोडिया, शेखर जैसवाल, अरुण साहू, शादाब खान, जेम्स फ्रेंक्लिन, अंकित ठाकुर, अनुराग साहू, शैलेश यादव, विशाल यादव, अनीस पटेल, शुभम नैथन, शुभम बंदेवार, पीयूष उइके, बब्बी पटेल, कार्तिक कावरे, मंसूर अंसारी, निखिल मिश्रा, स्वपनिल चौरसिया, गिरीश सनोडिया, अनिकेत भारद्वाज, रेहान खान, मयंक बच्चानी, आलोक यादव, हाशिम खान, पिंटू पहलवान, आकाश धुर्वे, शमीम खान, शादाब खान, जेम्स फ्रेंक्लिन, मुसीर खान, अरुण असलम, अन्नू, पंकज, जुनैद एवं आर्यन सौर आदि युवा कांग्रेसी मौजूद थे।