रिजल्ट घोषणा के साथ ही गड़बड़ी उजागर
विक्रम विवि में किसी भी पाठ्यक्रम के रिजल्ट घोषणा के साथ ही गड़बड़ी उजगार होना शुरू हो गई। विवि में एक ही कक्षा के विद्यार्थियों को एक जैसे रिजल्ट और ट्रिपल जीरो की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। हर बार विद्यार्थियों को की शिकातय आती है, लेकिन विवि प्रशासन खुद की गलती होने का पल्ला झाड़ लेता है। कॉपी अवलोकन में भी रिजल्ट तैयार होने में काफी गड़बड़ी सामने आ रही है। स्थिति यह है कि कॉपी में दर्ज नंबर और मार्कशीट के सीजीपीए में अंतर आ रहा है। कॉमर्स विभाग के बीबीए और बीकॉम ऑनर्स के रिजल्ट में कुछ दिन पूर्व काफी संख्या में विद्यार्थियों के रिजल्ट में गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद कुछ विद्यार्थियों के रिजल्ट में सुधार भी किया गया।