
मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक सुसाइड केस मिस्ट्री बन गया है। शहर के केडी गेट स्थित सेफी मोहल्ला के एक घर में भाई-बहन की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों के हाथों की नस कटी हुई थी। युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है क्योंकि मौके पर खून के निशान नहीं मिले और इसके साथ मौके से सल्फास की गोलियां भी मिलीं हैं।हालांकि शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस को मौके पर भाई-बहन के हाथों की नस कटी मिली। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उन्हें पूरे घर में कहीं पर भी खून के निशान नहीं मिले। पुलिस के मुताबिक, सादिक हुसैन कुवैत में रहते हैं. उनकी पत्नी फातिमा अपने 25 वर्षीय पुत्र ताहिर और 18 साल की पुत्री के साथ यहां किराए से रहती हैं। बता दें कि ताहिर अपने समाज के बच्चों को ऑनलाइन कोचिंग देता था। उसकी बहन जेहरा स्कूल में पढ़ाती थी। उनकी मां फातिमा निजी स्कूल में टीचर हैं। जब शुक्रवार की दोपहर स्कूल से आने के बाद फातिमा अपने कमरे चली गई। इसके बाद शाम को नमाज के समय ताहिर और जेहरा को बुलाने गई तो देखा वो दोनों कमरे में मृत हालत में पड़े थे। फातिमा ने ये मंजर देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस को शुरूआती जांच में एक थैली में खून से सने कपड़े मिले हैं। जिसके बाद पुलिस मां से पूछताछ कर रही है।
पुलिस को जांच के दौरान ताहिर के पैंट की जेब से एक सल्फास की गोली मिली और दूसरी जेब सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि अब्बू ने हमारा ख्याल नहीं रखा। मेरी आंखों का इलाज भी नहीं करवाया। मां भी हमारा ध्यान नहीं रखती थी।इसलिए हम आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस को अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
Updated on:
30 Mar 2024 02:07 pm
Published on:
30 Mar 2024 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
