
उज्जैन. जिले की तहसील नागदा में शनिवार को राजनीति में उबाल आ गया। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत के घर का महिदपुर विधायक बहादुर सिंह चौहान के पक्ष में भाजपा कायकताओं ने घेराव कर दिया। लगभग 500 कार्यकर्ता महिदपुर से नागदा पहुंचे थे। इस विषय में जब मंत्री गेहलोत से पत्रिका ने चर्चा की तो उन्होंने बताया कि टिकट को लेकर मेरा कोई हस्तक्षेप नहीं है, टिकट तो अमित शाह जी फाइनल कर रहे हैं, आप लोगों को कोई गलतफहमी हो रही है।