
Mahakal Temple Ujjain : महाकाल की नगरी उज्जैन में आए दिन लाखों भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है। शनिवार को भी क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर(Venkatesh Iyer) महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचे और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। बता दें कि दो बार की पूर्व चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड(IND vs NZ Final) के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल(Champions Trophy final) खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले से पहले जीत का आशीर्वाद लेने वेंकटेश अय्यर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे।
शनिवार की रात क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर(Venkatesh Iyer) पत्नी संग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूरे विधि विधान से दोनों ने बाबा महाकाल की पूजा की और नंदी के कान में अपनी-अपनी मनोकामनाएं कही। वेंकटेश अय्यर ने दर्शन पूजन के बाद कहा कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से भारतीय टीम फाइनल में जरूर जीत दर्ज करेगी और ट्रॉफी लेकर वतन लौटेगी। उन्होंने बताया कि मैंने भगवान से प्रार्थना की है कि भारत इस चैंपियंस ट्रॉफी को जीते और मुझे पूरा भरोसा है कि भगवान महाकाल के आशीर्वाद से हम यह खिताब अपने नाम करेंगे।
यह रविवार फिर खास है। इस दिन चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच(IND vs NZ Final) है। इस दिन दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था। भारतीय टीम के पास 2013 के बाद फिर चैंपियन बनने का शानदार मौका है। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत व न्यूजीलैंड के बीच साल 2000 के बाद पहली बार फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में 140 करोड़ देशवासियों की यही प्रार्थना है कि टीम इंडिया आखिरी बाधा पार करे और चैंपियन का ताज पहने।
Published on:
09 Mar 2025 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
