11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल मंदिर में फिल्मी गाने पर झूमने वाली महिला का एक और वीडियो आया, बोली- ‘मुझे माफ कर दो’

अब सफाई में दिया वीडियो...महाकाल मंदिर में डांस करने वाली युवती ने माफी का वीडियो किया जारी। मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन को भेजा वीडियो संदेश, इंदौर से उज्जैन पहुंची थी युवती।

less than 1 minute read
Google source verification
News

महाकाल मंदिर में फिल्मी गाने पर झूमने वाली महिला का एक और वीडियो आया, बोली- 'मुझे माफ कर दो'

उज्जैन. ख्यात महाकालेश्वर मंदिर परिसर में एक फिल्मी गाने पर डांस करने वाली युवती के वायरल वीडियो के बाद अब माफी का नया वीडियो सामने आया है। खुद युवती ने नया वीडियो जारी कर अपने कृत्य के लिए माफी मांगी है। ये वीडियो महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन को भी भेजा गया है। वहीं, युवती इंदौर की निवासी बताई जा रही है।


मालूम हो कि सोशल प्लेटफॉर्म पर एक युवती का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वो महाकालेश्वर मंदिर परिसर के ऊपर ओंकारेश्वर मंदिर के पिलर्स के आसपास एक फिल्मी गाने पर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो को एक आइडी से सोशल प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के बाद बखेड़ा खड़ा हो गया था। मंदिर पुजारियों के साथ ही हिन्दूवादी संगठनों ने नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने वायरल हुए वीडियो की जांच करने और कार्रवाई संबंधी आश्वासन दिया था।

पढ़ें ये खास खबर- महाकाल मंदिर में महिला ने झूमते हुए गाया 'रग-रग में इस तरह...', वीडियो वायरल हुआ तो मचा बवाल


इंदौर से दर्शन करने पहुंचीं थी युवती

महाकाल मंदिर प्रशासन के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि, युवती इंदौर से दर्शन के लिए आई थी, संबंधित युवती का एक वीडियो संदेश हमें मिला है। इसमें उसने पूर्व में शूट किए गए वीडियो को लेकर माफी मांगी है। वीडियो संदेश में युवती ने डांस करने पर खेद जताते हुए कहा कि, उज्जैन में मंदिर के अंदर मैंने जो वीडियो बनाया है, उसके लिए माफी मांगती हूं, आगे से मैं इसका ध्यान रखूंगी कि, मेरी किसी भी क्रिया या प्रतिक्रिया से किसी को ठेस ना पहुंचे।